Reported By: Anjay Yadav
,Kondagaon Food Poisoning Case/Photo Credit: IBC24
Kondagaon Food Poisoning Case: जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे डोंगरीगुड़ा के राऊतपारा में शादी समारोह के अंतिम दिन आयोजित भोज कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार और पारा-पड़ोस के लोग भोज में शामिल हुए थे, जिसके अगले दिन 1 मई की कई लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई।
सूचना मिलते ही 2 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के निर्देश पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल ने तत्काल चिकित्सा दल को मौके पर भेजा। सेक्टर पर्यवेक्षक हरीश जायसवाल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 46 मरीजों (Kondagaon Food Poisoning Case) का उपचार किया, जबकि 2 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि, 29 अप्रैल को राउतपारा निवासी सगई यादव के लड़की के विवाह संपन्न हुआ। जिसके बाद 30 अप्रैल को परिवार एवं पारा-पड़ोस के लोगों के लिए भोज कार्यक्रम (Kondagaon Food Poisoning Case) का आयोजन किया गया। भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों का 1 मई की शाम तक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, जिस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विभाग के अनुसार, भोज में शामिल लोगों ने मुर्गा, पनीर, दाल चावल खाया था, इसी में से किसी भोजन में संक्रमण के कारण फूड पॉइजनिंग (Kondagaon Food Poisoning Case) की आशंका जताई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं गांव पहुंचे, प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया तथा कॉम्बेट टीम को तीन दिन तक विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर सर्वे एवं निगरानी करने के आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य ठीक है, और सभी को घर भेज दिया गया हैं।