Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शामिल होंगी एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी, संगम में डुबकी लगाकर करेंगी कल्पवास
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शामिल होंगी एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी, संगम में डुबकी लगाकर करेंगी कल्पवास

Mahakumbh 2025। Image Credit: New York Post
प्रयागराज। Mahakumbh 2025: महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक जारी रहेगा। इस पर्व में दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और योगी शामिल होंगे। महाकुंभ केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी अनेक महत्वपूर्ण हस्तियां इस दिव्य मेले में हिस्सा लेने आ रही हैं। इनमें से एक प्रमुख नाम एप्पल कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल का है।
लॉरेन पॉवेल का हिंदू और बौद्ध धर्म से गहरा जुड़ाव है। वह महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी तक संगम क्षेत्र में रुकेंगी, पवित्र स्नान करेंगी और कल्पवास का अनुभव भी प्राप्त करेंगी। उनकी यह यात्रा एक आध्यात्मिक अनुभव बन चुकी है, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगी। बता दें कि, लॉरेन पॉवेल महाकुंभ के दौरान 19 जनवरी से शुरू होने वाली कथा की पहली यजमान भी होंगी। वह इस दौरान संगम के किनारे पर कल्पवास करेंगी, जो कि सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। यह उनके लिए एक अद्वितीय अनुभव साबित होगा, क्योंकि वह भारतीय संस्कृति और धार्मिकता को करीब से जानने का अवसर पाएंगी। लॉरेन पॉवेल का यह अनुभव महाकुंभ के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
Mahakumbh 2025: बता दें कि, एप्पल कंपनी में काम करते हुए स्टीव जॉब्स ने शोहरत के साथ-साथ अरबों डॉलर कमाए। उनकी मौत के बाद लॉरेन को उनकी संपत्ति विरासत में मिली। करीब 25 अरब डॉलर की संपत्ति की मालकिन लॉरेन पॉवेल 13 जनवरी को भारत आएंगी। पौण पूर्णिमा पर लॉरेन पॉवेल अन्य वीवीआईपी महिलाओं के साथ संगम में पहली डुबकी लगाएंगी और संगम की रेती पर कल्पवास भी करेंगी। लॉरेन पॉवेल के ठहरने की व्यवस्था निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में की गई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Lauren Powell, wife of Apple co-founder Steve Jobs, will attend the Mahakumbh
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm