India Latest News Today & LIVE Updates 01 February
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने बिलासपुर जिले की तीन नगर पंचायत बिल्हा, कोटा एवं मल्हार के पार्षद पद के. उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 45 पार्षदों के नाम शामिल हैं।
इनके साथ ही रतनपुर, बोदरी और तखतपुर नगरपालिकाओं में भी भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इन तीन सूचियों में भी 45 पार्षद प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
इसके पहले आज ही भाजपा ने गरियाबंद जिले के नगर पंचायतों और नगरपालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं राजनांदगांव जिले की नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है। भाजपा आज लगातार जिलेवार सूची जारी कर रही है, रायगढ़ और जांजगीर जिले में भी नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।