Bhilai Student Suicide News: यहां दसवीं की छात्रा ने कर लिया सुसाइड.. 21 से शुरू होने वाले थे इम्तिहान, इस हाल में मिली लाश

Ads

Bhilai Student Suicide News: भिलाई में बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा दबाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 03:14 PM IST

Bhilai Student Suicide News || Image- IBC24 news File

HIGHLIGHTS
  • परीक्षा से पहले छात्रा की आत्महत्या
  • परीक्षा दबाव की आशंका
  • पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग: बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है लेकिन इससे पहले ही परीक्षार्थियों पर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का दबाव दिखाई देने लगा है। ताजा मामला दुर्ग जिले के स्टील सिटी भिलाई का है। यहाँ परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले ही एक बोर्ड की छात्र आने आत्महत्या कर ली है। (Bhilai Student Suicide News) बेटी के इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुरू हुई पुलिस की जाँच

जानकारी के मुताबिक भिलाई के घासीदास नगर की रहने वाली छात्रा ने अपने घर पर ख़ुदकुशी कर ली है। हालांकि मृतका के पास से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि, परीक्षा के दबाव में आकर छात्रा ने यह कदम उठाया है।

बहरहाल पुलिस ने छात्रा के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। (Bhilai Student Suicide News) पुलिस आत्महत्या के वजहों को जानने उनके सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. छात्रा ने आत्महत्या कब की?

उत्तर: बोर्ड परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले आत्महत्या की।

Q2. आत्महत्या का कारण क्या माना जा रहा है?

उत्तर: परीक्षा के दबाव में कदम उठाने की आशंका जताई गई।

Q3. पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

उत्तर: शव पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों से पूछताछ की जा रही।