Punjab News: पंजाब के सीएम को दिया गया जहरीला केमिकल पोलोनियम? सांस लेने में हो रही दिक्कत, अस्पताल में चल रहा इलाज

Ads

Punjab News: पंजाब के सीएम को दिया गया जहरीला केमिकल पोलोनियम? सांस लेने में हो रही दिक्कत, अस्पताल में चल रहा इलाज

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 09:38 AM IST

Punjab News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सीएम भगवंत मान सांस लेने में दिक्कत के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
  • पोलोनियम दिए जाने का दावा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • अस्पताल और 16 स्कूलों को बम धमकी, पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर

मोहाली: Punjab News  पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

CM को जहरीला केमिकल पोलोनियम देने का दावा

वहीं दूसरी ओर सीएम को जहरीला केमिकल “पोलोनियम” देने का दावा सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकियों ने सीएम भगवंत मान को पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करने की धमकी दी है। फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Punjab CM Threat News आपको बता दें कि सीएम मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल समेत 16 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम आवास और आसपास के संवेदनशील इलाकों में आज विशेष सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस, इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

फोर्टिस अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से सुरक्षा पहले से कड़ी थी, लेकिन इस धमकी के बाद इसे छावनी जैसी सुरक्षा में बदल दिया गया है। पुलिस की कई टीमें अस्पताल परिसर के हर कोने की तलाशी ले रही हैं, ताकि सीएम और अन्य मरीजों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके।

इन्हें भी पढ़े:-

सीएम भगवंत मान को अस्पताल क्यों भर्ती कराया गया?

उन्हें सांस लेने में दिक्कत और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या उन्हें जहरीला पदार्थ दिया गया है?

पोलोनियम दिए जाने का दावा सामने आया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अस्पताल की सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई है?

खालिस्तानी संगठन ने अस्पताल और 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है।