Atiq Ahmed Poster: महाकुंभ मेले में लगा माफिया अतीक अहमद का पोस्टर, हत्यारों को बताया देवदूत! मचा बवाल
Atiq Ahmed Poster: महाकुंभ मेले में लगा माफिया अतीक अहमद का पोस्टर, हत्यारों को बताया देवदूत! मचा बवाल

MahaKumbh 2025
प्रयागराजः MahaKumbh 2025 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए पूरी तरह से तैयारी हो चुकी है। लेकिन इससे पहले महाकुंभ मेले में एक पोस्टर को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, महाकुंभ मेले में माफिया अतीक अहमद के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा हुआ है कि "अतीक का आतंक मुक्त प्रथम प्रयागराज महाकुंभ" महाकुंभ में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आप देख सकते हैं कि इस पोस्टर में अतीक अहमद की दो बड़ी तस्वीरें लगाई गई है।
MahaKumbh 2025 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पोस्टर राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन की ओर से लगाया गया था। इसके साथ ही कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में जारी की गई हैं। इन तस्वीरों में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारोपियों की भी फोटो लगाई गई। जिसमें हत्यारे सनी, लवलेश और अरुण को ‘देवदूत’ बताया हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन ली है और पोस्टर को मेले से हटा दिया है। इसके साथ मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। अब पोस्टर लगाने वालों की तलाश की जा रही है।
कुख्यात माफिया था अतीक अहमद
अतीक अहमद उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित और विवादित माफिया और नेताओं में से एक था। राजनीति और अपराध की दुनिया में उसकी गहरी पकड़ थी। अतीक ने अपने करियर की शुरुआत एक अपराधी के रूप में की और धीरे-धीरे वह राजनीति में सक्रिय हो गया। जिसके बाद 15 अप्रैल साल 2023 में जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी व उसके भाई अशरफ की तीन युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। अतीक अहमद की हत्या को लेकर देश की राजनीति में काफी समय तक हलचल रही थी और यूपी सरकार पर भी सवाल खड़े हुए थे।
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ को लेकर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन पांडे द्वारा लगाए गए इन बैनरों में अतीक अहमद की तस्वीर पर लाल निशान लगाकर उसे काटा गया है। पोस्टर पर लिखा गया है, "अतीक का आतंक मुक्त, प्रथम… pic.twitter.com/Hw52bhQuZ3
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) January 4, 2025
FAQ:
प्रयागराज महाकुंभ में अतीक अहमद के पोस्टर क्यों लगाए गए?
अतीक अहमद के पोस्टर राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन द्वारा लगाए गए थे, जिसमें उसे "आतंक मुक्त प्रयागराज महाकुंभ" का हिस्सा बताया गया।
अतीक अहमद के पोस्टर में और क्या लिखा था?
पोस्टर में "अतीक का आतंक मुक्त प्रथम प्रयागराज महाकुंभ" लिखा गया था और उसकी बड़ी तस्वीरें लगाई गई थीं।
पुलिस ने अतीक अहमद पोस्टर विवाद में क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने तुरंत पोस्टर हटवा दिए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर लगाने वालों की तलाश की जा रही है।
अतीक अहमद की हत्या कब और कैसे हुई?
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को अस्पताल ले जाते समय तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अतीक अहमद पोस्टर विवाद का सोशल मीडिया पर क्या असर हुआ?
पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे विवाद और बढ़ गया और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: MahaKumbh 2025: Mafia Atiq Ahmed's poster put up in Maha Kumbh fair
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm