Crime: इस बात को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में बहू ने दीवार पर दे मारा सास का सिर, शव को बैग में भरकर…
इस बात को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में बहू ने दीवार पर दे मारा सास का सिर, Maharashtra News: Woman arrested for killing mother-in-law after quarrel in Jalna

Dhamtari Crime News/ Image Credit: IBC24 File Photo
जालना: Maharashtra News महाराष्ट्र के जालना जिले में एक महिला ने झगड़े के बाद अपने घर में अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है और पुलिस ने आरोपी महिला प्रतीक्षा शिंगारे (22) को बुधवार को परभणी शहर से गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रतीक्षा का विवाह छह माह पहले आकाश शिंगारे से हुआ था। आकाश लातूर में एक निजी कंपनी में काम करता है और महिला अपनी सास सविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।
Maharashtra News पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान प्रतीक्षा ने कथित तौर पर अपनी सास का सिर दीवार से भिड़ा दिया और बाद में चाकू से उस पर हमला किया। इस हमले में सास की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रतीक्षा ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में रखा, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वह बैग उठा नहीं पाई और बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से फरार हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पैतृक शहर परभणी के लिए ट्रेन में सवार हो गई।
उन्होंने बताया कि मकान मालिक को बैग में शव मिला और उसने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वाघ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे परभणी से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra News: Woman arrested for killing mother-in-law after quarrel in Jalna
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm