बालाघाट: MP Naxal News: देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य की भाजपा सरकारे कई बड़े ऑपरेशन चला रही है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इन ऑपरेशनों को लगातार असर भी देखा जा रहा है। कई बड़े माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। इस बीच अब मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पचामा दादर के पहाड़ी क्षेत्र में यह मुठभेड़ चल रही है।
MP Naxal News: बता दें कि मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में कई नक्सली सक्रिय है। यहां बीच-बीच नक्सली वारदात और मुठभेड़ की खबरें सामने आती रही है। बीतें दिनों लांजी थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी डाबरी में जीआरबी डिवीजन में भी मुठभेड़ हुई थी। वहां मौजूद सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस टीम पर 20-30 राउंड फायरिंग की। जवानों ने पत्थर और पेड़ों की आड़ लेकर जवाबी फायरिंग की। इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।