Ghaziabad Suicide News: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसी तीन नाबालिग लडकियां, देर रात उठाया खौफनाक कदम, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Ads

Ghaziabad Suicide News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। तीनों बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 09:15 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 09:17 AM IST

Ghaziabad Suicide News/IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली।
  • तीनों बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।
  • तीनों बहनों को टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम की लत थी।

Ghaziabad Suicide News: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। तीनों बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, तीनों बहने टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थी और हमेशा एक साथ रहती थी। (Ghaziabad Suicide News) आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस और फोरेंसिक की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।

आधी रात की है घटना

Ghaziabad Suicide News:  मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है। यह घटना भारत सिटी बी-1 टावर के (Ghaziabad Suicide News) फ्लैट संख्या 907 में हुई। आस-पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि, देर रात एक तेज आवाज आई जिसे सुनकर सभी बाहर निकले। बाहर का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया और पुलिस को तीनों बहनों द्वारा आत्महत्या की सूचना दी गई।

नाबालिग है तीनों लड़कियां

Ghaziabad Suicide News:  वहीं मृत युवतियों के परिंजों ने बताया कि, तीनों बहने हमेशा एक साथ रहती थी और एक साथ ही सोती थी। पुलिस (Ghaziabad Suicide News) का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। डिजिटल गतिविधियां और आसपास सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच होगी। आत्महत्या करने वाली तीनों लडकियां नाबालिग है। तीनों लड़कियों की उम्र कर्मशः 16, 14 और 12 साल है।

इन्हे भी पढ़ें:-