Education Budget 2025: बजट में छात्रों को मिली बड़ी सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दी कई योजनाओं की घोषणा

Education Budget 2025: बजट में छात्रों को मिली बड़ी सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दी कई योजनाओं की घोषणा

Education Budget 2025: बजट में छात्रों को मिली बड़ी सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दी कई योजनाओं की घोषणा

Union Budget 2025 / Image Credit: IBC24

Modified Date: February 1, 2025 / 11:53 am IST
Published Date: February 1, 2025 11:47 am IST

नई दिल्ली: Education Budget 2025 देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट पेश करने से पहले सुबह 8:45 बजे वह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। यहां कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई।

Read More: कल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, न्याय के देवता शनिदेव करेंगे बेड़ा पार, मिलेगी हर काम में कामयाबी 

Education Budget 2025 वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि यह बजट सरकार की विकास को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है। हमने इस सदी के 25 साल पूरा करने जा रहे हैं। हमारी विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है।हमारी अर्थव्यवस्था सभी बड़ी इकोनमी में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।’ मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ा दी है। अभी तक किसानों को क्रेडिट कार्ड के जरिए 3 लाख रुपये तक का उधार दिया जाता है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है।

Read More: HC Order on Promotion: नायब तहसीलदारों का तहसीलदार बनने का रास्ता साफ़.. अदालत के आदेश से मिली अफसरों को राहत

बिहार में मखाना बोर्ड का होगा गठन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट समावेशी किसान के लिए है। इससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। हमें देश को विकसित भारत बनाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। हमारा फोकस एजुकेशन और हेल्थ पर भी है। बजट में निर्यात पर भी जोर है। कृषि हमारा फर्स्ट इंजन है। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होगी।

Read More: Union Budget 2025: आम बजट में सरकारी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिली बड़ी सौगात, जानें वित्त मंत्री की घोषणाएं 

लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य- FM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सरकार मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।

Read More: Union Budget 2025: आम बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, मछली पालन और कपास उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा 

स्टूडेंट्स के लिए बजट पिटारे में क्या-क्या?

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में स्‍टूडेंट्स के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्‍होंने IIT की सुविधाओं में विस्‍तार किया जाएगा। इससे 6500 स्‍टूडेंटस को एडमिशन मिल सकेगा। इसी तरह पटना आईआईटी में छातावास और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्‍होंने MBBS की 10000 सीटें भी बढ़ाने की भी घोषणा की। पिछले बजट में भी देश में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद MBBS सीटों में इजाफा हुआ था।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।