Online Betting News : बाहर कपड़े की दुकान का बोर्ड.. अंदर हो रहा था ये काला कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, इतने लोग एक साथ गिरफ्तार

Ads

Online Betting News : बाहर कपड़े की दुकान का बोर्ड.. अंदर हो रहा था ये काला कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, इतने लोग एक साथ गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 04:38 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 04:40 PM IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश
  • 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल और नकदी बरामद
  • लाखों रुपये के डिजिटल लेन-देन के सबूत मिले

भोपाल। Online Betting News : मध्यप्रदेश के भोपाल में देहात पुलिस ने सटोरियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 सटोरियों को धरदबोचा है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल जप्त किया गया है। जिसमें लाखों रुपये के लेन-देन के अहम सबूत भी मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि, कपड़ा दुकान की आड़ में सट्टा का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। जो ऑनलाइन (Online Betting News) आईडी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 17,615 कैश बरामद किया है। साथ ही 6 मोबाइल जप्त किया गया है। इस तरह जब्त सामानों की कीमत करीब 1,37,615 रुपए बताई गई है।

जांच में सामने आया है कि मोबाइल फोन में लाखों रुपये के डिजिटल ट्रांजेक्शन के सबूत मौजूद हैं। साथ ही विभिन्न ऑनलाइन (Online Betting News) आईडी में भारी रकम का बैलेंस और लेन-देन का रिकॉर्ड भी मिला है, जिससे इस नेटवर्क के बड़े स्तर पर सक्रिय होने का संकेत मिलता है।

 

ये भी पढ़ें

 

 

ऑनलाइन सट्टा क्या होता है?

ऑनलाइन सट्टा वह अवैध गतिविधि है जिसमें लोग इंटरनेट के माध्यम से खेलों (जैसे क्रिकेट) या अन्य घटनाओं पर पैसे लगाते हैं।

क्या भारत में ऑनलाइन सट्टा कानूनी है?

भारत के अधिकांश राज्यों में सट्टेबाजी अवैध है। कुछ जगहों पर सीमित रूप में अनुमति है, लेकिन आमतौर पर बिना अनुमति सट्टा गैरकानूनी होता है।

पुलिस ऐसे मामलों का पता कैसे लगाती है?

पुलिस डिजिटल ट्रांजेक्शन, मोबाइल डेटा, संदिग्ध गतिविधियों और मुखबिरों की मदद से ऐसे गिरोहों का पता लगाती है।

सट्टेबाजी में पकड़े जाने पर क्या सजा हो सकती है?

आरोपियों पर संबंधित कानूनों के तहत जुर्माना, जेल या दोनों हो सकते हैं, जो राज्य के कानून पर निर्भर करता है।

क्या ऑनलाइन आईडी से सट्टा चलाना सुरक्षित होता है?

नहीं, यह पूरी तरह अवैध है और पुलिस द्वारा ट्रैक किया जा सकता है, जिससे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।