Lok Sabha : ‘पादरियों पर हमले’ को लेकर लोकसभा में हंगामा, विपक्ष सदस्यों ने की नारेबाजी, सदन से किया बहिर्गमन
विपक्ष सदस्यों ने ‘पादरियों पर हमले’ को लेकर लोकसभा में नारेबाजी की तथा सदन से बहिर्गमन किया
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर कथित हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को लोकसभा में नारेबाजी की तथा सदन से बहिर्गमन किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की और कुछ सदस्य नारे लगाते हुए आसन के निकट पहुंच गए। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल काल शुरू कराया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया।
कांग्रेस सदस्यों ने इस विषय को लेकर संसद परिसर में भी नारेबाजी की।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दावा किया कि विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने मंगलवार को दो ईसाई पादरियों पर हमला किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अल्पसंख्यकों पर जिस तरह से हमला किया जा रहा है, उसकी यह एक और मिसाल है। संघ परिवार के लोग गिरजाघरों पर हमले कर रहे हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।’’
भाषा हक हक मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Lok Sabha : ‘पादरियों पर हमले’ को लेकर लोकसभा में हंगामा, विपक्ष सदस्यों ने की नारेबाजी, सदन से किया बहिर्गमन
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm