UP Crime News: छोटे ने अपने ही बड़े भाई का कर दिया ये हाल, फिर पुलिस से बचने के लिए अपनाया ये तरीका, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
UP Crime News: छोटे ने अपने ही बड़े भाई का कर दिया ये हाल, फिर पुलिस से बचने के लिए अपनाया ये तरीका, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
UP Crime News | Photo Credit: IBC24
- झांसी में छोटे भाई ने चाय के विवाद में बड़े भाई की हत्या कर दी
- आरोपी ने शव को घर के आंगन में दफनाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है
झांसी: UP Crime News उत्तर प्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। जिसके बाद अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने घर के अंदर कब्र खोदी और शव को जमीन में दफना दिया। इतना नहीं, अपने अपराध को छिपाने के लिए थाने जाकर खुद बड़े भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चाय के लिए हुआ था विवाद
UP Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना झांसी जिले का है। पुलिस के मुताबिक 10 फरवरी को घर में मां मायके गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी मुसारिब बेग ने चाय के लिए बड़े भाई तारिक बेग का दरवाजा खटखटाया। नींद खराब होने के चलते दोनों विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में मुसारिब ने कुल्हाड़ी से तारिक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद घर पर ही दफनाया शव
हत्या के बाद आरोपी ने अपराध को मिटाने के लिए साजिश रची और उसने घर के आंगन में ही छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। ऊपर से ईंटें बिछाईं और उस जगह पर कूलर रख दिया ताकि किसी को शक न हो। जिसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर अपने बड़े भाई की गुमशुदगी की शिकायत दी।
मामा के शक से खुला राज
मृतक के मामा मंसूर ने पुलिस को सूचना दी और मसर्रिक पर संदेह जताया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने जांच के बाद मसर्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और अपराध स्वीकार कर लिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आंगन की खुदाई कर शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इन्हें भी पढ़े:-
- इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, नौकरी में लाभ, लेकिन प्रेम और शादी में रहें अलर्ट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- Vande Bharat: The Kerala Story 2.. ट्रेलर रिलीज, विवाद शुरू! पर्दे पर आने से पहले ही बन गई बहस का केंद्र, जानिए आखिर क्यों रहा बवाल?
- Chhattisgarh Fake Degree Fraud : बिना पढ़े बन गए डॉक्टर! दिल्ली पोस्ट ऑफिस का फर्जी डायरेक्टर बनकर लूटे करोड़ों, लैपटॉप खुला तो उड़े पुलिस के होश

Facebook


