Pakistan Army Soldiers Video/Image Source: Megh Updates
Pakistan Army Soldiers Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन Baloch Liberation Army (BLA) ने एक नया वीडियो जारी करने का दावा किया है, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तानी सैनिक रोते हुए अपनी पहचान बताते और जान की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं।
Pakistan Army Soldiers Video: वीडियो में कुछ सैनिक सैन्य पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) दिखाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे पाकिस्तानी सेना के ही सदस्य हैं और सेना उन्हें अपना मानने से इनकार कैसे कर सकती है। एक सैनिक भावुक स्वर में कहता है कि उसके पिता विकलांग हैं और वह परिवार का बड़ा बेटा है। BLA का दावा है कि उसने पाकिस्तान सेना के 7 जवानों को अगवा किया है। संगठन ने कथित तौर पर पाकिस्तान सरकार को अपने लड़ाकों की रिहाई के बदले 7 दिन की मोहलत दी थी। समयसीमा पूरी होने के बाद सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया न आने का हवाला देते हुए BLA ने यह नया वीडियो जारी किया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने जवानों के अपहरण के दावे को खारिज किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इसे “प्रोपेगेंडा” करार दिया जा रहा है।
BREAKING: BLA has released a video of Pakistani soldiers crying and begging for their life, while showing Pak Army ID cards.
Claims Failed Marshal Asim Munir has abandoned them after mind washing them to fight with Baloch brothers. pic.twitter.com/ShlT3d5ENw
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 20, 2026
Pakistan Army Soldiers Video: जारी वीडियो में कथित सैनिक अपना रैंक, यूनिट और डिवीजन से जुड़ी जानकारी बताते नजर आते हैं। वे कैमरे के सामने रोते हुए सेना से अपील करते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें “झूठा” न बताया जाए। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सुरक्षा विश्लेषकों का कहना है कि संघर्ष क्षेत्रों में इस तरह के वीडियो मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियां जारी हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा है। पाकिस्तान सरकार इस संगठन को आतंकी समूह घोषित कर चुकी है और समय-समय पर इसके खिलाफ अभियान चलाती रही है।
From Kargil to #Balochistan: Pakistan’s Military Repeating History by Disowning Its Own Soldiers once again.
In a new video released today by #BLA all seven captured men are seen sitting together and displaying their official Army Identification cards. One of the soldiers,… pic.twitter.com/hqFwU0WUpE
— Shivank Mishra (@shivank_8mishra) February 20, 2026