PM Modi Netherlands Visit: पीएम मोदी के नीदरलैंड दौरे पर किन मुद्दों पर बनी बात? जानिए आतंकवाद से लेकर सेमीकंडक्टर तक 17 बड़े समझौते

Ads

PM Modi Netherlands Visit: पीएम मोदी के नीदरलैंड दौरे पर किन मुद्दों पर बनी बात? जानिए आतंकवाद से लेकर सेमीकंडक्टर तक 17 बड़े समझौते

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 06:46 PM IST

PM Modi Netherlands Visit/Image Credit: Social Media X

HIGHLIGHTS
  • भारत और नीदरलैंड के रिश्ते बने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप
  • रक्षा, सेमीकंडक्टर, AI समेत 17 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
  • आतंकवाद के खिलाफ नीदरलैंड ने भारत को दिया पूरा समर्थन

PM Modi Netherlands Visit: भारत और नीदरलैंड ने अपने रिश्तों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दे दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के PM रॉब जेटन के बीच बातचीत के दौरान दोनों देशों ने रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर और कई अहम क्षेत्रों में 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर जताई चिंता

बैठक में दोनों नेताओं (PM Modi Netherlands Visit) ने पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और व्यापार नेटवर्क पर गंभीर असर पड़ रहा है। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही और वैश्विक व्यापार को बिना रुकावट जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने किसी भी तरह के प्रतिबंधात्मक कदम का विरोध किया।

दरअसल, दुनिया की करीब 20% ऊर्जा सप्लाई इसी समुद्री रास्ते से गुजरती है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद यहां तनाव काफी बढ़ गया है।

यूक्रेन-रूस युद्ध पर भी चर्चा

पीएम मोदी (PM Modi Netherlands Visit) और रॉब जेटन ने यूक्रेन-रूस युद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि बातचीत और कूटनीति के जरिए स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की कोशिश जारी रहनी चाहिए।

इन पर खास फोकस

बैठक के बाद दोनों देशों (PM Modi Netherlands Visit) ने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप रोडमैप लॉन्च किया। इसका मकसद व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। इसके साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन डेवलपमेंट रोडमैप भी शुरू किया गया। दोनों देशों ने रक्षा उपकरणों के संयुक्त निर्माण, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और जॉइंट वेंचर पर भी साथ काम करने पर सहमति जताई।

नीदरलैंड भारत में चौथा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक

2024-25 में दोनों देशों (PM Modi Netherlands Visit) के बीच व्यापार 27.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, नीदरलैंड भारत में चौथा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर सेक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन मजबूत करने पर भी सहमति जताई।

भारतीयों को नौकरी और पढ़ाई में मिलेगा फायदा

दोनों देशों के बीच माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौता होने से भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए नीदरलैंड में नौकरी और पढ़ाई के ज्यादा अवसर खुल सकते हैं। इसके साथ ही नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही।

मोदी ने क्या कहा?

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi Netherlands Visit) ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत-नीदरलैंड संबंधों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था और जिम्मेदार व्यवहार जैसी कई समानताएं हैं।

ये भी पढ़ें

भारत और नीदरलैंड के बीच कितने समझौते हुए?

भारत और नीदरलैंड के बीच कुल 17 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी?

रक्षा, सेमीकंडक्टर, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस, ग्रीन हाइड्रोजन और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों महत्वपूर्ण है?

दुनिया की करीब 20% ऊर्जा सप्लाई इसी समुद्री मार्ग से गुजरती है, इसलिए इसका सुरक्षित और खुला रहना बेहद जरूरी माना जाता है।

भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स को क्या फायदा होगा?

माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौते से भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए नीदरलैंड में पढ़ाई और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।

आतंकवाद को लेकर नीदरलैंड का क्या रुख रहा?

नीदरलैंड ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है।