Former MLA Passes Away: इस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का निधन.. रह चुके है तीन दफे विधायक भी.. खबर पाकर नहीं रुक रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं के आंसू
सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे राम ललित चौधरी का निधन हो गया। वे पिछले 15 दिनों से बीमार थे और उपचार के बावजूद गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव परसा लाल शाही लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार होगा।
Former MLA Ram Lalit Chaudhary Passes Away || Image- File Image
- सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित चौधरी का निधन
- तीन बार विधायक रह चुके थे राम ललित चौधरी
- पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
Former MLA Ram Lalit Chaudhary Passes Away: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सुभासपा के एक बड़े नेता के निधन से पार्टी कार्यकर्ता शोक में डूब गए है। यहां सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित चौधरी का निधन हो गया है। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। राम ललित चौधरी बस्ती जनपद के रुधौली विधानसभा सीट (पूर्व में रामनगर) से तीन बार के विधायक भी रह चुके हैं। चौधरी के निधन की खबर से क्षेत्र और सियासी गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार, पहुंचे सकते है ओपी राजभर
इस बारें में मीडिया सूत्रों ने बताया कि, राम ललित चौधरी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव परसा लाल शाही लाया जाएगा। दोपहर 12 बजे तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के भी गांव पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि, राम ललित चौधरी पिछले 15 दिनों से बीमार थे। वे उपचाररत थे लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पार्टी के बड़े नेता ने दी श्रद्धांजलि
Former MLA Ram Lalit Chaudhary Passes Away: पूर्व विधायक राम ललित चौधरी के आकस्मिक निधन पर सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “पूर्व विधायक रूधौली एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिनिधि तथा योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रहे आदरणीय श्री राम ललित चौधरी जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। ॐ शांति।”
पूर्व विधायक रूधौली एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिनिधि तथा योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रहे आदरणीय श्री राम ललित चौधरी जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
भावभीनी श्रद्धांजलि एवं… pic.twitter.com/ieUVhgn2Bi
— Arun Rajbhar – अरुन राजभर (@ArunrajbharSbsp) September 18, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ
एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया
भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी

Facebook


