BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raja Raghuvanshi Case: पकड़ा गया सोनम का एक और झूठ! नहीं रखा था उपवास, खाना के लिए किया था इतने रुपए का भुगतान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पकड़ा गया सोनम का एक और झूठ! नहीं रखा था उपवास, खाना के लिए किया था इतने रुपए का भुगतान, Raja Raghuvanshi Case : Sonam paid Rs 1380 for stay, …

Raja Raghuvanshi Case. Image Source- IBC24

Raja Raghuvanshi Case. Image Source- IBC24

Deepak Sahu
Published: 13 Jun 2025 | 6:11 pmModified: 13 Jun 2025 | 8:22 pm

नोंग्रियाट: Raja Raghuvanshi Case: अपनी हत्या से एक दिन पहले, इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी नवविवाहिता पत्नी सोनम यहां एक ‘होमस्टे’ में ठहरने के बाद कई घंटों के लिए गायब हो गए थे और देर रात को रात्रि भोजन के लिए वापस आए थे। होमस्टे के मालिक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिपारा होमस्टे के मालिक कॉन्स्टेंटाइन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इंदौर के दंपति ने 22 मई को हमारे यहां चेक-इन किया और एक-एक कॉफी का ऑर्डर दिया। उन्होंने कहा, “इसके बाद वे बिना किसी गाइड के बाहर चले गए। मुझे लगता है कि वे गांव में आने वाले अन्य पर्यटकों की तरह रूट ब्रिज देखने गए थे।” उन्होंने बताया कि राजा ने कमरे के लिए 1,000 रुपये, कॉफी के लिए 80 रुपये और रात के खाने के लिए 300 रुपये का भुगतान किया था।

Read More : DA hike Latest Update: अगले महीने सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है खुशियों की सौगात, महंगाई भत्ते में हो सकता है बड़ा इजाफा 

Raja Raghuvanshi Case: ग्रामीणों ने बताया कि दंपति ने मेघालय की अपनी यात्रा के लिए पहले से कोई कमरा आरक्षित नहीं कराया था तथा उन्हें पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के सोहरा में एक होमस्टे में कमरा नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें एक गाइड की मदद से उसी जिले में स्थित मावलखियात से नोंग्रियाट तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। दिलचस्प बात यह है कि सोनम द्वारा अपनी सास से फोन पर यह दावा करने के बावजूद कि वह उपवास कर रही हैं, कॉन्स्टेंटाइन ने कहा कि उन दोनों ने पूरी रुचि के साथ रात्रि भोजन किया और उसका आनंद उठाया। एक अन्य ग्रामीण ने अंधेरे से पहले रूट ब्रिज के पास इस दंपती को देखा। कॉन्स्टेंटाइन ने कहा कि जब उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर राजा का चेहरा देखा तो उन्हें वह चेहरा याद आ गया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तीन हत्यारों - सोनम के प्रेमी के दोस्तों - की उपस्थिति पर ध्यान नहीं दिया, जो कथित तौर पर हत्या में शामिल थे। होमस्टे में, राजा और सोनम को पांच उपलब्ध कमरों में से एक को रहने के लिये लिया। कॉन्स्टेंटाइन ने याद करते हुए कहा कि अगली सुबह (23 मई) को उनका व्यवहार असामान्य था।

Read More : Teacher Bharti Latest News: आखिरकार आ ही गई शिक्षकों की भर्ती, इतने पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

उन्होंने कहा, “हमारे मेहमानों के लिए इतनी जल्दी (सुबह 5 बजे) उठना असामान्य था। उन्होंने हमारे दरवाजे पर दस्तक दी और मुझे अपनी पत्नी को जगाकर पूछना पड़ा कि क्या उन्हें नाश्ते की जरूरत है। उन्होंने मना कर दिया और मुझसे कहा कि वे चेकआउट करना चाहते हैं।” रघुवंशी और उनकी पत्नी उसी दिन सोहरा में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। रघुवंशी का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था। कॉन्स्टेंटाइन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके तीन अन्य साथी कहां रहते थे। इस बीच, सोनम, राज (जिन पर मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप) और तीन कथित हत्यारों को शिलांग के सदर पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया, जहां उन्हें उत्तर भारतीय भोजन दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की खान-पान की आदतों को देखते हुए, जो यहां के स्थानीय खान-पान से अलग है, उन्हें सादा उत्तर भारतीय भोजन परोसा गया तथा उन्हें अतिरिक्त कपड़े भी दिए गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Raja Raghuvanshi Case : Sonam paid Rs 1380 for stay, food at Nongriat homestay in Meghalaya

CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

01 Oct 2026 | 2:51 pm
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

01 Oct 2026 | 2:43 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am