BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raja Raghuwanshi Murder Case: ‘राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था सोनम का बॉयफ्रेंड’.. पड़ोसियों ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

‘राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था सोनम का बॉयफ्रेंड’.. Raja Raghuwanshi Murder Case: ‘Sonam’s boyfriend attended Raja Raghuwanshi’s funeral

Raja Raghuwanshi Murder Case. Image Source-IBC Archive

Raja Raghuwanshi Murder Case. Image Source-IBC Archive

Deepak Sahu
Published: 09 Jun 2025 | 6:07 pmModified: 09 Jun 2025 | 6:07 pm

इंदौरः Raja Raghuwanshi Murder Case: मध्यप्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पत्नी की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह से करवाई थी। पुलिस ने इसे लेकर 4 आरोपियों को गिफ्तार किया है। इस बीच अब आरोपी राज कुशवाह को लेकर उसके पड़ोसियों का बड़ा खुलासा किया है। पड़ोसियों का दावा है कि राज कुशवाह सोनम के घर आता जाता था। राजा रघुवंशी की डेड बॉडी जिस दिन इंदौर लाई थी, उस दिन राज कुशवाह भी मौके पर मौजूद था। इतना ही नहीं वह अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था और अपने पड़ोस में रहने वाले कई लोगों को अपने साथ ले गया था।

Read More : IEX Share Price: शेयर बाजार में तेजी और IEX बना चमकता सितारा...जानिए टारगेट प्राइस और रिटर्न की कहानी 

Raja Raghuwanshi Murder Case: बता दें कि राजा इंदौर में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। 11 मई को उनकी शादी सोनम के साथ हुई। राजा और सोनम करीब 10 दिन तक घर रहे फिर हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग जाने का प्लान बना। 20 मई को वो इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां दोनों कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से 21 मई को वो शिलॉन्ग पहुंचे। वहां होटल में रूम लिया। 22 मई को दोनों सोहरा के लिए निकले। सोहरा पुलिस थाने के पास ही एक होटल में कमरा लेने गए, लेकिन होटल में जगह नहीं थी। सोनम की 23 मई को आखिरी बार राजा की मां उमा से बात हुई थी। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 21 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए थे।

Read More : Durg Police Transfer: पुलिस विभाग में बंपर तबादले, इस जिले के कई पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक महीने में तीसरी बार जारी हुआ ट्रांसफर ऑर्डर 

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोनम रघुवंशी: सोनम गाजीपुर में एक ढाबे से हिरासत में ली गई। इंदौर की रहने वाली है। राज के संपर्क में आई थी।
राज कुशवाह: इंदौर से गिरफ्तार - यह मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। यह सोनम के यहां ही काम करता था।
विशाल उर्फ विक्की ठाकुर: इंदौर से गिरफ्तार। उप्र के ललितपुर का रहने वाला है। इंदौर कब आया इसकी जानकारी नहीं। ये राज कुशवाह के संपर्क में कैसे आया ये पुलिस को भी नहीं पता।
आकाश राजपूत: इंदौर से गिरफ्तार - विशाल के साथ ही ललितपुर से आया था।
आनंद कुर्मीः बीना (एमपी) - ये इंदौर में रह रहा था, पर हत्या के बाद गांव चला गया था, पुलिस ने वहीं से पकड़ा है।
आकाश लोधी: यूपी के ललितपुर से हिरासत में लिया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राजा की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाह और 4 अन्य भाड़े के हत्यारे शामिल हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Raja Raghuwanshi Murder Case: 'Sonam's boyfriend attended Raja Raghuwanshi's funeral

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm