Rajasthan News/Image Source: IBC24
धौलपुर: राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई नदियाँ उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। धौलपुर जिले में पार्वती नदी में अचानक तेज बहाव के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते समय एक ट्रक बहाव में आकर पलट गया जिसमें सवार चार में से तीन लोग लापता हो गए हैं।
Read More : इन 4 राशियों के लिए अगस्त का पहला दिन रहेगा शानदार, माता लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
जानकारी के अनुसार ट्रक पार्वती नदी की एक सड़क से गुजर रहा था तभी पानी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलटते हुए बह गया। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की तत्परता से एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन ट्रक में सवार अन्य तीन लोग अभी भी लापता हैं।
Read More : आज से बिना हेमलेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सभी पंपों में प्रशासन का सख्त आदेश लागू, जान लीजिए क्या है नया नियम
स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। नदी के जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए राहत कार्यों में विशेष सावधानी बरती जा रही है।