Rajasthan Viral News: हॉस्पिटल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर हुआ शराब के नशे में धुत, पकड़ा गया तो मचाया बवाल, वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो…
राजस्थान के बीकानेर जिले की बज्जू तहसील से एक गंभीर और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। पूरा मामला हैरान कर देवे वाला है…

Rajasthan Viral News
- बज्जू तहसील में उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर नशे में पाए गए।
- आसपास 100 किलोमीटर तक दूसरा अस्पताल नहीं।
- बज्जू से बीकानेर 100 किलोमीटर दूर, रास्ते में 2-2.5 घंटे लगते हैं।
Rajasthan Viral News: राजस्थान: राजस्थान के बीकानेर जिले की बज्जू तहसील से एक गंभीर और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। पूरा मामला हैरान कर देवे वाला है, पर पूरा मामला क्या है, इस खबर में पढ़िए... सबसे पहले बता दें कि, यह इलाका सीमांत क्षेत्र में आता है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। बज्जू उप जिला चिकित्सालय के आसपास 100 किलोमीटर के दायरे में कोई दूसरा अस्पताल मौजूद नहीं है। ऐसे में जब मरीजों को इलाज के लिए इस अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है, तो उनकी जान की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन जाती है।
नशे में धुत पाया गया ऑन ड्यूटी डॉक्टर
Rajasthan Viral News: हालांकि, इस अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उप जिला चिकित्सालय का डॉक्टर नशे में धुत नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर साहब शराब की बोतलें टेबल पर रखे हुए हैं और लड़खड़ा रहे हैं। वह अपने नशे की हालत में मरीजों के परिजनों से अभद्र व्यवहार करते हुए कहते दिख रहे हैं कि कोई भी उन्हें वीडियो बनाकर मंत्री या संत्री को भेजे, तो भी उन्हें कुछ नहीं हो सकता।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बज्जू अस्पताल में क्षेत्र के कुछ लोग एक बच्चे को दिखाए गए थे। लेकिन डॉक्टर जांच करने की हालत में नहीं था। डॉक्टर की हालत का लोगों ने वीडियो बना लिया। डॉक्टर के कमरे में शराब की बोतलें भी बरामद की गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
चद्द से मुंह ढककर सो जाता है डॉक्टर
Rajasthan Viral News: सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में चार-पांच युवक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह के पास पहुंचते हैं। एक कमरे से बाहर आकर डॉक्टर बात करता है तो एक छोटे बच्चे को दिखाने की बात कही जाती है। शराब के नशे में डॉक्टर कमरा बंद करना चाहता है, लेकिन लोग रोक लेते हैं। फिर वो वापस दूसरे कमरे में जाकर पलंग पर चद्दर से मुंह ढककर सो जाता है। स्थानीय लोग शराब की 2 बोतल भी मौके से बरामद करते हैं, जिसमें एक पैक बोतल थी और दूसरी लगभग खाली हो चुकी थी। एक गिलास में भी शराब मिली है, वहीं पास में नमकीन रखी हुई है।
100 किलोमीटर की दूरी पर एकमात्र अस्पताल
Rajasthan Viral News: यह वीडियो न केवल स्थानीय लोगों के लिए शर्मनाक है बल्कि इसने चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बज्जू से बीकानेर तक की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है, और वहां पहुंचने में दो से ढाई घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में यदि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ही नशे में हो तो मरीजों के लिए समय पर इलाज पाना लगभग असंभव हो जाता है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ, वायरल वीडियो में डॉक्टर ऑन ड्यूटी शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Rajasthan Viral News: On-duty doctor gets drunk at hospital
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm