Rajdhani Samvad 2025: कैसा हो भविष्य का रायपुर? जिम्मेदार बताएंगे एक्शन प्लान, देखें राजधानी संवाद, सिर्फ IBC24 News पर आज शाम 4 बजे

Rajdhani Samvad 2025: कैसा हो भविष्य का रायपुर? जिम्मेदार बताएंगे एक्शन प्लान, देखें राजधानी संवाद, सिर्फ IBC24 News पर आज शाम 4 बजे

Rajdhani Samvad 2025: कैसा हो भविष्य का रायपुर? जिम्मेदार बताएंगे एक्शन प्लान, देखें राजधानी संवाद, सिर्फ IBC24 News पर आज शाम 4 बजे

Rajdhani Samvad 2025 Live Update

Modified Date: January 29, 2025 / 12:00 pm IST
Published Date: January 29, 2025 11:44 am IST

रायपुर: Rajdhani Samvad 2025 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 एक बार फिर रायपुर में राजधानी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। जिसमें हम सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद करेंगे और नेता रायपुर शहर के विकास का रोडमैप रखेंगे।

Read More: Mahakumbh Stampede Live: महाकुंभ के संगम नोज पर मची भगदड़, सभी 13 अखाड़ों के अमृत स्नान रद्द, आमजन के लिए पुलिस और रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी 

Rajdhani Samvad 2025 राजधानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन होटल सयाजी में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और राजधानी रायपुर के सभी विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा भी शामिल होंगे, जिनसे शहर के विकास संबंधी सवालों का जवाब देंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण IBC24 न्यूज और IBC24 के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शाम चार बजे से किया जाएगा।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।