CG Budget for MSP : किसानों को साय सरकार का तोहफा, अब इन फसलों की भी MSP पर होगी खरीदी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ऐलान
किसानों को साय सरकार का तोहफा, अब इन फसलों की भी MSP पर होगी खरीदी, Sai Government’s gift to farmers, pulses and oilseeds crops will also be purchased at MSP

CG Budget for MSP
रायपुरः CG Budget for MSP छत्तीसगढ़ की साय सरकार का आज दूसरा बजट विधानसभा में पेश हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट पेश किया। सबसे खास बात यह है कि इस बार के बजट को वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से लिखा है। इस बार का बजट 'GATI' थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री चौधरी ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने किसानों को तोहफा देते हुए कहा कि आगामी वर्ष के लिए भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में अब दलहन और तिलहन के फसलों की खरीदी एमएसपी पर जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Read More : Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट में दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम
नदियों को जोड़ने के लिए राशि का प्रावधान
CG Budget for MSP वित्तमंत्री ने कहा कि महानदी से इंद्रावती और केवाई नदी से हसदेव नदी को जोड़ने के सर्वे होगा। उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन के एक नया कार्यालय बनाया जाएगा। इसके डीपीआर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो सेवा पर काम शुरू होगा। इसके सर्वे के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान है, ताकि अधिकतम संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकें।
इन जिलों को नर्सिंग और फिजियोथैरेपी कॉलेज की सौगात
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि नर्सिंग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार इसी बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। नर्सिंग कॉलेज में की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। ये कॉलेज बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, बीजापुर, कुरूद, नया रायपुर, बैकुंठपुर, कांकेर, कोरबा और महासमुंद में बनेंगे। इसके लिए 34 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इस बजट में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायगढ़ और मनेंद्रगढ़ में कॉलेज खोलने के लिए 6 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
https://youtu.be/B6asQ63OSh4
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sai Government's gift to farmers, pulses and oilseeds crops will also be purchased at MSP
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm