School Student Farewell Party Stunt Viral Video/Image Source: IBC24
छिंदवाड़ा: Chhindwara School Viral Video सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स की होड़ अब जानलेवा बनती जा रही है। जिले में बाइक स्टंट और तलवार से केक काटने जैसे मामलों के बाद अब स्कूली छात्र-छात्राओं का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
School Student Viral Video: ताजा मामला परासिया विधानसभा क्षेत्र का है, जहां एक स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम को छात्रों ने शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। बारहवीं कक्षा के छात्रों के फेयरवेल के मौके पर गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला गया और इसकी बाकायदा रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई। वायरल वीडियो में छात्र चलती गाड़ियों से बाहर लटकते, हुड़दंग करते और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। न तो हेलमेट का इस्तेमाल किया गया और न ही यातायात नियमों का पालन। सड़क पर इस तरह के खतरनाक प्रदर्शन से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही।
School Student Viral Video: वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल रील की जांच की जा रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों व वाहनों की पहचान की जा रही है। नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की है कि वे छात्रों को ऐसे खतरनाक सोशल मीडिया ट्रेंड से दूर रखें, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।