Selfie Video Verification: अब पासवर्ड नहीं, चेहरे से होगी पहचान! Google के इस नए फीचर से अकाउंट रिकवरी होगी आसान, जानिए कैसे करेगा काम
Selfie Video Verification: जीमेल का पासवर्ड भूलने वाले यूजर्स के लिए Google एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस सुविधा में यूजर्स सेल्फी वीडियो या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी पहचान साबित कर सकेंगे। इससे पासवर्ड रिकवरी प्रक्रिया आसान और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। जिससे यूजर्स को परेशानी कम होगी।
(Selfie Video Verification/ Image Credit: AI-generated)
- Gmail पासवर्ड रिकवरी के लिए आएगा नया सेल्फी वीडियो फीचर।
- चेहरे की पहचान से होगा अकाउंट वेरिफिकेशन।
- लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग होगी जरूरी।
Selfie Video Verification: जीमेल का पासवर्ड भूल जाने और रिकवरी मोबाइल नंबर या ईमेल उपलब्ध न होने पर यूजर्स को काफी परेशानी होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए Google एक नया फीचर लेकर आया है। जिसका नाम सेल्फी वीडियो वेरिफिकेशन (Selfie Video Verification) है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चेहरे की पहचान के जरिए Gmail अकाउंट को दोबारा रिकवर कर सकेंगे। Google ने इस नई सुविधा की जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए साझा की है।
कैसे काम करेगा सेल्फी वीडियो फीचर?
Google के अनुसार, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पहले एक छोटा लाइव वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। यह वीडियो सेल्फी कैमरे की मदद से बनाया जाएगा। रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद इसे भविष्य में अकाउंट रिकवरी के लिए रेफरेंस के तौर पर सुरक्षित रखा जाएगा। जब कभी यूजर पासवर्ड भूल जाएंगे या सामान्य साइन-इन विकल्प काम नहीं करेंगे तब Google वीडियो वेरिफिकेशन के जरिए पहचान की पुष्टि करने का विकल्प देगा।
फर्जी वीडियो और डीपफेक से मिलेगी सुरक्षा
Google ने बताया है कि सेल्फी वीडियो वेरिफिकेशन (Selfie Video Verification) में कई सुरक्षा स्तर शामिल किए गए हैं। यह सिस्टम यह जांच करेगा कि वीडियो असली व्यक्ति का लाइव वीडियो है या नहीं। यूजर पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो या फोटो इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा यह फीचर डीपफेक जैसे नकली वीडियो की पहचान करने में भी मदद करेगा। जिससे अकाउंट की सुरक्षा और मजबूत होगी।
अकाउंट रिकवरी को आसान और सुरक्षित बनाने की कोशिश
यह नया फीचर (Selfie Video Verification) खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जिनके पास पासवर्ड रिकवरी के पुराने विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। सेल्फी वीडियो के जरिए Google यूजर की पहचान को बेहतर तरीके से सत्यापित कर सकेगा और अकाउंट तक दोबारा पहुंच दिलाने में मदद करेगा। लेकिन इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पहले इसे सेटअप करना होगा। Google का उद्देश्य इस फीचर के जरिए पासवर्ड रिकवरी प्रक्रिया को आसान, तेज और ज्यादा सुरक्षित बनाना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- New Aadhaar App: करोड़ों लोगों की पहली पसंद बना नया Aadhaar App! डाउनलोड आंकड़ा पार हुआ 4 करोड़, अब घर बैठे मिलेंगे ये बड़े फायदे
- Abhijeet Dipke Passes Away? ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की हुई मौत? सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने तत्काल लोगों तक पहुंचाई सही जानकारी
- Gorakhpur Murder News: उधार दिए हुए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, ज्वेलर को मिली खौफनाक सजा, अब पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

Facebook


