Crime: बेटी के सामने भाभी की हत्या, इस मामले को लेकर हुआ था विवाद, बिहार से देवर गिरफ्तार
बेटी के सामने भाभी की हत्या, इस मामले को लेकर हुआ था विवाद, Sister-in-law was murdered in front of her daughter, there was a dispute regarding this matter

Indigo Flight Emergency Landing/ Image Credit: IBC24 File
गुरुग्राम: घरेलू मुद्दे को लेकर अपनी भाभी की उसकी छह साल की बेटी के सामने गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी जफर अख्तर (25) बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है। उसने पिछले शुक्रवार को खांडसा गांव में किराए के मकान में अपने भाई की पत्नी नूर सबा की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया।
Read More : MP News: भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी इन जगहों पर पोस्टिंग, PHQ ने जारी किया आदेश
पुलिस के अनुसार अख्तर ने 12 जून को सबा और उसकी बेटी के साथ सेक्टर 10 निवासी अभय सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर एक कमरा किराए पर लिया था। अख्तर ने कमरा किराये पर लेते समय मालिक को अपना पहचान पत्र नहीं दिया था और कहा था कि वह अगले दिन अपना पहचान पत्र उपलब्ध करा देगा। सिंह 13 जून को जब अख्तर का पहचान पत्र लेने कमरे में गए तो दरवाजे पर ताला लगा देखकर लौट आए। अगले दिन वह फिर गए। इस बार सिंह को कमरे से दुर्गंध आती हुई महसूस हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में सबा का शव बरामद किया। मकान मालिक की शिकायत के बाद सेक्टर 37 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक टीम बिहार भेजी और सोमवार को अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और सबा उसके (अख्तर) भाई की मौत के बाद से उसके साथ रह रही थी। हाल ही में दोनों सबा की बेटी के साथ गुरुग्राम आये थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर सबा का गला घोंटकर और उसके गले पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sister-in-law was murdered in front of her daughter, there was a dispute regarding this matter
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm