BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Reaction On CG Budget 2025: किसी ने बताया विकासशील, तो किसी ने कहा- सुनहरे भविष्य का बजट, साय सरकार के बजट पर दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएं

Reaction On CG Budget 2025: वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर सीएम साय समेत दिग्गज भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है।

Reaction On CG Budget 2025/ Image Credit: IBC24 Customize

Reaction On CG Budget 2025/ Image Credit: IBC24 Customize

karan nepali
Published: 03 Mar 2025 | 3:44 pmModified: 03 Mar 2025 | 3:44 pm

रायपुर: Reaction On CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 24वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। आज पेश किया गया बजट में छत्तीसगढ़ के विजन पर ख़ास फोकस किया गया है। साय सरकार का दूसरा बजट इस बजट में सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर पहुंचे थे और वहां पूजा-अर्चना कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया था।

यह भी पढ़ें: CG Budget 2025 Highlights: बस्तर से लेकर सरगुजा तक…गांव से लेकर शहर तक, यहां पढ़ें छत्तीसगढ़ बजट 2025 की अहम बातें

ओपी चौधरी ने पेश किया हस्तलिखित बजट

Reaction On CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए साय सरकार के बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। वहीं वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर सीएम साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत दिग्गज भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है।

यह भी पढ़ें: CG Budget Tendu Patta: तेंदूपत्ता संग्राहकों को साय सरकार की बड़ी सौगात, वित्त मंत्री चौधरी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान 

छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट : सीएम साय

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पेश किए गए बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आज के दिन को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। सीएम साय ने कहा कि, मैं प्रदेश की तीन करोड़ जनता का अभिनंदन करता हूं। आज जो बजट पेश हुआ वो छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट है। सीएम साय ने कहा कि पिछले बजट की थीम ज्ञान थी और एक साल हमने ज्ञान के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया। इस काम के परिणाम अच्छे आए। जो चुनाव हुए उसमे हमे भरपूर आशीर्वाद मिला। आज के बजट में ज्ञान के लिए गति दिया गया है। सुशासन स्थापित करने के लिए अलग से विभाग बना है। सीएम साय ने कहा कि, इस वर्ष को विश्वास और अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएंगे। पहली बार सड़क निर्माण के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। देश में पहली बार खुद के हाथों से लिखा शानदार बजट बनाने और प्रस्तुत करने के लिए मैं वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़ें: Cg Budget For Organic Farming: छत्तीसगढ़ में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने सरकार ने बनाया खास प्लान, इतनी राशि का किया प्रावधान 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

Reaction On CG Budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रदेश के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्तिया देते हुए कहा कि, पीएम आवास के लिए 8500 करोड़ राशि मिली है। महतारी वंदन के लिए राशि मिली है। नक्सली में बस्तर फाइटर की भर्ती होगी। ये बजट छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है।

बजट से हर वर्ग को मिलेगी राहत : डिप्टी सीएम अरुण साव

वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, विष्णु सुशासन का बजट पेश किया गया है। इस बजट से हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी। इस बजट से विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना पूरी होगी।

किसानों के लिए खोला गया पिटारा : रामविचार नेताम

Reaction On CG Budget 2025: साय सरकार के बजट पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पिछली बार ज्ञान और इस बार गति का बजट है। बजट में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए पिटारा खोल दिया गया। इस बजट से खेती किसानी को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: CG Budget for Education Sector: प्रदेश में होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, PM श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़, जानें शिक्षा विभाग को और क्या-क्या मिला? 

अद्भुत और विकासशील बजट : किरण सिंह देव

साय सरकार के बजट पर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए अद्भुत और विकासशील बजट है। बजट में सभी क्षेत्रों के लिए विकास का समावेश है। बस्तर और सरगुजा के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। 5 साल में कांग्रेस सरकार ने कोई अच्छा बजट पेश नहीं किया। 5 साल में कांग्रेस सरकार ने खूब भ्रष्टाचार किया। आज डबल इंजन का लाभ छत्तीसगढ़ को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के प्रगति का बजट: तोखन साहू

Reaction On CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के प्रगति के लिए बजट है और इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा। कांग्रेस हार रही है इसलिए निराशा दिख रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Some called it a development budget, while others said it was a budget for a golden future, bigwigs reacted to the government's budget

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm