Sunbeam School Video : प्रिंसिपल ने पेरेंट्स पर इस बात के लिए बनाया दबाव! नहीं मानें तो देने लगी नाम काटने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद दी ये सफाई

Ads

Sunbeam School Video : प्रिंसिपल ने पेरेंट्स पर इस बात के लिए बनाया दबाव! नहीं मानें तो देने लगी नाम काटने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद दी ये सफाई

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 07:03 PM IST

Sunbeam School Video /Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सनबीम स्कूल का विवादित वीडियो वायरल
  • प्रिंसिपल पर अभद्रता और नाम काटने की धमकी का आरोप
  • प्रिंसिपल ने फीस विवाद और दबाव को बताया कारण

उत्तर प्रदेश। Sunbeam School Video : UP के हरदोई में स्थित सनबीम स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रहा है, प्रिंसिपल ने बाहर से किताबें खरीदने पर बच्चे का नाम काटने की धमकी दी थी और माता-पिता के साथ अभद्रता की थी। छात्र की मां नीलम वर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने बाहर से किताबें खरीदने पर उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकारा लगाया। प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने न केवल आपत्ति जताई, बल्कि स्कूल से बच्चे का नाम काटने की भी चेतावनी भी दी।

 

 

 

 

वहीं अब इस मामले में प्रिंसिपल का पक्ष सामने आया है। प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने वीडियो (Sunbeam School Video) जारी कर सफाई दी है, उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगातार फीस कम करने का दबाव बना रहे थे। एडमिशन फीस काफी कम कराई। बहुत छोटा अमाउंट दिया गया जिसका मेरे पास प्रूफ है। इसके बावजूद भी मुझे लगातार तंग किया जा रहा था।

उनका कहना है कि अभिभावक फीस कम करने का दबाव बना रहे थे और स्कूल के कार्यों में बाधा डाल रहे थे (Sunbeam School Video)। प्रिंसिपल ने कहा कि तीन घंटे तक समय खराब होने के कारण वह नाराज हो गई थीं, उनका इरादा किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभिभावक ने उनसे माफी मांग ली थी।

ये भी पढ़ें

सनबीम स्कूल विवाद क्या है?

यह मामला बाहर से किताबें खरीदने पर स्कूल प्रशासन और अभिभावक के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

प्रिंसिपल पर क्या आरोप लगे हैं?

उन पर अभद्र व्यवहार करने और बच्चे का नाम काटने की धमकी देने का आरोप है।

प्रिंसिपल ने क्या सफाई दी?

उन्होंने कहा कि अभिभावक फीस कम करने का दबाव बना रहे थे और लंबे विवाद के कारण वे नाराज हो गईं।

क्या स्कूल बाहर से किताबें खरीदने पर रोक लगा सकते हैं?

आम तौर पर इस पर नियम होते हैं, लेकिन जबरदस्ती करना विवाद का कारण बन सकता है और कई मामलों में यह नियमों के खिलाफ भी हो सकता है।

5. इस मामले में आगे क्या कार्रवाई हो सकती है?

अगर शिकायत दर्ज होती है, तो शिक्षा विभाग जांच कर सकता है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।