#SarkarOnIBC24 : ‘आपको उत्प्रेरक बनना चाहिए, अवरोधक नहीं’.. सुप्रीम कोर्ट ने यहां के राज्यपाल को लगाई फटकार, जानें क्या है पूरा मामला
‘आपको उत्प्रेरक बनना चाहिए, अवरोधक नहीं’.. सुप्रीम कोर्ट ने यहां के राज्यपाल को लगाई फटकार, Supreme Court reprimanded the Governor here

चेन्नईः Supreme Court reprimanded the Governor भाषा विवाद और रुपए के सिंबल बदलने को लेकर तमिलनाडु काफी चर्चा में रहा। इन मुद्दों को लेकर स्टालिन सरकार की काफी किरकिरी भी हुई। तमाम विवादों के बीच तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल को फटकार लगाई और दस विधेयकों पर सहमति रोकने के फैसले को अवैध बताया, जिसके बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने इसे अपने जीत बताया।
Supreme Court reprimanded the Governor तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK सरकार और राज्यपाल के बीच गतिरोध नई बात नहीं है। 2021 में सत्ता संभालने के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते खऱाब रहे हैं। इस बीच स्टालिन सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने सरकार के 10 जरूरी बिलों को राज्यपाल की ओर से रोके जाने को अवैध और मनमाना कदम बताया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल को एक दोस्त, दार्शनिक और राह दिखाने वाले की तरह होना चाहिए। आप संविधान की शपथ लेते हैं। आपको किसी राजनीतिक दल की तरफ से संचालित नहीं होना चाहिए। आपको उत्प्रेरक बनना चाहिए, अवरोधक नहीं। राज्यपाल को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई बाधा पैदा न हो। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ किया कि राज्यपाल की शक्तियों को कमजोर नहीं कर रहा, लेकिन राज्यपाल की सारी कार्रवाई संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुसार होनी चाहिए।
दरअसल संविधान का आर्टिकल 200 कहता है कि जब विधानसभा कोई विधेयक राज्यपाल को भेजा जाता है, तो राज्यपाल के पास 4 विकल्प होते हैं।पहला वो उसे मंजूरी दे सकते हैं। दूसरा मंजूरी रोक सकते हैं। तीसरा विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेज सकते हैं और चौथा पुनर्विचार के लिए विधानसभा को भेज सकते हैं। लेकिन अगर विधानसभा बिल को दोबारा पास कर देती है, तो फिर राज्यपाल मंजूरी नहीं रोक सकते। हालांकि, अगर राज्यपाल को लगता है कि बिल संविधान, राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों या राष्ट्रीय महत्व से जुड़ा है, तो वह उसे राष्ट्रपति के पास भेज सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को स्टालिन सरकार ने इस फैसले को सिर्फ तमिलनाडु की ही नहीं, बल्कि भारत की सभी राज्य सरकारों की जीत बताया।
https://www.youtube.com/watch?v=U8GUeWTkVZ8
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल को फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने राज्य सरकार के 10 महत्वपूर्ण विधेयकों पर सहमति रोक दी थी। कोर्ट ने इसे अवैध और मनमाना कदम बताया और कहा कि राज्यपाल को अवरोधक नहीं, बल्कि उत्प्रेरक बनना चाहिए।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Supreme Court reprimanded the Governor here
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm