तांत्रिक ने भूत प्रेत का साया बताकर नाबालिग को रात में बुलाया, फिर खेत में ले जाकर किया गंदा काम, पुलिस ने अब तक नहीं दर्ज की FIR
Tantrik raped minor girl: बीमारी के कारण पीड़िता के पिता उसे गांव के अजय पाल के पास ले गए। अजय ने कहा कि लड़की पर भूत-प्रेत का साया है। इलाज …

- नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म
- पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंच लगाई न्याय की गुहार
- पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही नाबालिग का मेडिकल कराया
कानपुर देहात: Tantrik raped minor girl सूबे के मुखिया के शख्त निर्देश हैं कि महिला संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्यवाही हो, लेकिन भोगनीपुर पुलिस अपनी अलग ही नियमावली बनाए हुए है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप में पुलिस ने न तो FIR दर्ज़ की न उसका मेडिकल कराया।
दअरसल कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक तांत्रिक के द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता हाथीपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर परिवार के साथ रहती है। बीमारी के कारण पीड़िता के पिता उसे गांव के अजय पाल के पास ले गए। अजय ने कहा कि लड़की पर भूत-प्रेत का साया है। इलाज के लिए रात में रुकने को कहा। तांत्रिक रात में पीड़िता को पूजा के बहाने खेत में ले गया।
नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म
पिता को दूर बैठने को कहकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने परिवार पर तांत्रिक क्रिया से मौत की धमकी दी। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने 17 मार्च को अपनी भाभी को आपबीती सुनाई। परिवार भोगनीपुर थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही नाबालिग का मेडिकल कराया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंच लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उल्टा परिवार को धमकाया। आरोपी के परिवार वाले राजीनामा के लिए दबाव बना रहें हैं, थाने में सुनवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है, अब देखना ये है कि जिस थाने से उनको भगा दिया गया, अब उस थाने की पुलिस नाबालिक पीड़िता के साथ कैसे और क्या इंसाफ करेगी।

read more: शांडिल्य को हराकर सितवाल सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक के सेमीफाइनल में पहुंचे
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Tantrik called the minor at night by telling him that he was haunted by a ghost, then took him to the field and did dirty work, police has not registered FIR yet
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pm