Faridabad Terrorist Murder : जेल में बंद खूंखार आतंकी की हत्या, साथी कैदियों ने ही दिया वारदात को अंजाम, इस संगठन के जरिए फैलाता था दहशत

Ads

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिर पर प्रहार कर हत्या किए जाने का आरोप साथी कैदी पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 05:54 PM IST

Faridabad Terrorist Murder / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • साथी कैदी पर सिर पर वार कर हत्या करने का आरोप
  • पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा गया, पुलिस जांच में जुटी

 Faridabad Terrorist Murder  अयोध्या : उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद की जेल से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ जेल में बंद अआतंकी गतिविधियों में शामिल अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। जेल के अंदर ही एक साथी कैदी पर सिर पर प्रहार कर हत्या करने के आरोप लगाए है। हालांकि, इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

कौन है अब्दुल रहमान ?

आपको बता दें की मृतक अब्दुल रहमान मूल रूप से अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र का निवासी था। आतंकी अब्दुल रहमान के तार पाकिस्तानी एजेंसी ISI से जुड़े हुए थे और वह आतंकी साजिशों में शामिल था।अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से दो जीवित हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे।

साथी कैदी पर हत्या के आरोप

अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद उसे फरीदाबाद की जेल में रखा गया था। इसके बाद आज उसकी संदिघ परिस्थियों में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा की अब्दुल रहमान की हत्या साथी कैदी द्वारा सर पर प्रहार कर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

 

अब्दुल रहमान कौन था?

ब्दुल रहमान अयोध्या ज़िले के इनायत नगर थाना क्षेत्र का निवासी था और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोपी था।

अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी कब और कहाँ हुई थी?

मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया था, उसके पास से दो जीवित हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए थे।

अब्दुल रहमान की मौत कैसे हुई?

जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है। आरोप है कि साथी कैदी ने सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।