Top 20 Countries In Gold Reserves: ये हैं दुनिया के टॉप 20 देश, जिनके पास है सोने का भंडार, जानिए इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग क्या है

Ads

Top 20 Countries In Gold Reserves: ये हैं दुनिया के टॉप 20 देश, जिनके पास है सोने का भंडार, जानिए इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग क्या है

  •  
  • Publish Date - February 20, 2025 / 07:50 PM IST,
    Updated On - February 20, 2025 / 07:50 PM IST

Top 20 Countries In Gold Reserves/ Image Credit: Meta AI

HIGHLIGHTS
  • देश की अर्थव्यवस्था के लिए सोना काफी महत्वपूर्ण
  • अमेरिका के पास है सबसे ज्यादा सोने का भंडार
  • सोने के भंडार वाले टॉप 20 देशों में भारत आठवें नंबर पर है
  • भारत के पास 840.76 टन सोना है

नई दिल्ली। Top 20 Countries In Gold Reserves:  सोने के भंडार किसी भी देश की आर्थिक अस्थिरता के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। जिस देश के भंडार में जितना ज्यादा सोना होगा, उस देश के आर्थिक तौर पर उतना ज्यादा स्थिर होने की संभावना होगी। अर्थव्यवस्था में सोने का महत्व हमेशा से रहा है। प्राचीन युगों की कहानियों में भी किसी को वेतन देने या इनाम देने में सोना ही दिया जाता था। हालांकि, 1970 के बाद ग्लोबल इकोनॉमी में सोने का सीधा इस्तेमाल करना बंद कर दिया गया, लेकिन इससे भी देशों के खजाने में कितना सोना पड़ा है, इसका महत्व कम नहीं हुआ। दुनिया की अर्थव्यवस्था जब अनिश्चितता में फंसती है, सोने के भंडार का महत्व तब और ज्यादा बढ़ जाता है। सोने का भंडार किसी देश की साख को भी दर्शाता है।

Read More: Read More: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, 26 फरवरी से होगी परीक्षा..देखें डिटेल्स 

इन देशों के पास है सबसे ज्यादा सोना

बता दें कि, दुनिया में सबसे ज्यादा सोना सुपरपावर अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 8 हजार 133.46 टन सोने का भंडार है। अमेरिका के बाद जर्मनी का स्थान आता है, जिसके पास 3 हजार 351.53 टन सोने का भंडार है। इसके बाद इटली का स्थान आता है, जिसके पास 2 हजार 451.84 टन सोने का भंडार है। इटली के बाद फ्रांस का नंबर आता है, जिसके पास 2 हजार 436.97 टन सोना है। फिर रूस का स्थान है, जिसके पास 2 हजार 335.85 टन गोल्ड रिजर्व है। रूस के बाद चीन को रखा गया है, जिसके खजाने में 2 हजार 264.32 टन सोना है। चीन के बाद जापान का स्थान है, जिसके पास 845.97 टन सोना है।

Read More: Bank Holidays In February : RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे की लिस्ट, जानें इस माह कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

वहीं जापान के बाद भारत आठवें नंबर पर आता है, जिसके पास 840.76 टन सोना है। नौवें नंबर पर नीदरलैंड है, जिसके पास 612.45 टन सोना है। 10वें नंबर पर तुर्की है, जिसके पास 584.93 टन सोने का भंडार है। ग्यारहवें नंबर पर पुर्तगाल का स्थान है, जिसके पास 382.66 टन सोना है। पुर्तगाल के बाद 12वें नंबर पर पोलैंड है, जिसके पास 377.37 सोना है। 13वें नंबर पर उज्बेकिस्तान है, जिसके पास 365.15 टन सोना है। उज्बेकिस्तान के बाद 14वें नंबर पर यूनाइटेड किंगडम है, जिसके पास 310.29 टन सोना है। 15वें नंबर पर कजाकिस्तान है, जिसके पास 298.8 टन सोना है। 16वें नंबर पर स्पेन (281.58 टन), 17वें नंबर पर ऑस्ट्रिया (279.99 टन), 18वें नंबर पर थाइलैंड (234.52 टन), 19वें नंबर पर सिंगापुर (228.86 टन) और 20वें नंबर पर बेल्जियम का स्थान है, जिसके पास 227.4 टन सोने का भंडार है।

Read More: Rahul Gandhi in Raebareli: “उत्तर प्रदेश से BJP साफ हो जाती अगर..” चुनावी गठबंधन पर सांसद राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, मायावती का किया जिक्र

दुनिया में कितना सोना अभी तक मिला ?

Top 20 Countries In Gold Reserves: दुनिया में आज तक करीब 244,000 मीट्रिक टन सोना खोजा जा चुका है, जिनमें से 187,000 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ है और वर्तमान में भूमिगत भंडार में 57,000 मीट्रिक टन सोना पड़ा है। ज्यादातर सोना सिर्फ तीन देशों चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में मिला है। 2016 में सोने के उत्पादन में संयुक्त राज्य अमेरिका चौथे स्थान पर था। अब तक खोजा गया सारा सोना एक घन में समा सकता है जो हर तरफ से 23 मीटर चौड़ा है।

 

शीर्ष 5 समाचार