Tomar Brothers Case: फरार हिस्ट्रीशीटर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार, निकली उगाही गैंग की मास्टरमाइंड, जगुआर कार और ब्लैंक चेक जब्त
Tomar Brothers Case: फरार हिस्ट्रीशीटर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार, निकली उगाही गैंग की मास्टरमाइंड, जगुआर कार और ब्लैंक चेक जब्त

Tomar Brothers Case, Bhavana Tomar arrest, Rohit Singh Tomar, Raipur police action, real estate fraud, Jagaur car seized, blackmailing case Raipur,
- हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार,
- जमीन के सौदे और जबरन उगाही का मामला सामने आया,
- शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की संचालक थी भावना,
रायपुर: Raipur News: पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार किया है। भावना तोमर शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की संचालक है जिसके माध्यम से वह जमीन की खरीदी-बिक्री किया करती थी।
Tomar Brothers Case: पुलिस जांच में सामने आया है कि भावना ने एक पीड़ित से पहले 3 लाख रुपये उधारी दी थी और इसके बदले जगुआर कार को गिरवी के रूप में अपने पास रख लिया था लेकिन बाद में 10 लाख रुपये की जबरन मांग की जाने लगी।
पीड़ित दुर्ग निवासी मनोज वर्मा ने जब ब्याज का पैसा नहीं दिया तो कार जबरन छीन ली गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दबिश देकर भावना को हिरासत में लिया। इस दौरान एक जगुआर कार, दो मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में स्टांप पेपर, एग्रीमेंट और ब्लैंक चेक जब्त किए गए हैं।
Tomar Brothers Case: जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने फरारी से पहले उक्त कार को एक गैरेज में छिपाकर रखा था। पुलिस ने कार को उसी गैरेज से जब्त किया है। एसएसपी रायपुर ने भावना की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और भावना से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और उसके भाईयों की तलाश जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भावना तोमर रायपुर के फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी हैं। वह "शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड" की संचालक हैं, जो जमीन की खरीद-बिक्री का कार्य करती है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस कंपनी के माध्यम से ही आर्थिक ठगी और जबरन वसूली का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Tomar brothers case: absconding history-sheeter's wife Bhavna Tomar arrested
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm


