UP Women MLA Dispute Video: भूमिपूजन कार्यक्रम में ही भिड़ गई दो महिला विधायक! इस बात को लेकर दोनों में हुई जमकर कहासुनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ads

भूमिपूजन कार्यक्रम में ही भिड़ गई दो महिला विधायक! इस बात को लेकर दोनों में हुई जमकर कहासुनी, UP Fatehpur Women MLA Dispute Video

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 05:48 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 06:12 PM IST
HIGHLIGHTS
  • फतेहपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान दो महिला विधायकों में विवाद
  • सपा विधायक ने लगाया अपमानित करने का आरोप
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

फतेहपुर। UP Women MLA Dispute Video उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले में एक निर्माण कार्य के भूमिपूजन के दौरान दो महिला विधायक आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब दोनों के बीच तीखी तकरार को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

UP Women MLA Dispute Video जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में खागा विधानसभा क्षेत्र से हुसैनगंज विधानसभा को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हुसैनगंज से सपा विधायक ऊषा मौर्या और खागा से बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा में बैठने को लेकर दोनों विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

वायरल वीडियो में दोनों नेताओं के बीच कहासुनी साफ देखी जा सकती है। इस दौरान सपा विधायक ऊषा मौर्या ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम में अपमानित करने के उद्देश्य से बुलाया गया था। घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष ने इसे सत्ता के अहंकार का उदाहरण बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है, जबकि बीजेपी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

यह मामला कहां का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है।

विवाद किन विधायकों के बीच हुआ?

यह विवाद सपा विधायक ऊषा मौर्या और बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान के बीच हुआ।

विवाद की वजह क्या थी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूजा में बैठने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

क्या वीडियो असली है?

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है।

क्या इस मामले पर कोई कार्रवाई हुई है?

फिलहाल इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।