Uttarakhand Weather Update: रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद मचा हड़कंप! अचानक बंद हुईं 32 सड़कें, लोगों से की गई ये अपील

Ads

Uttarakhand Weather Update: रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद मचा हड़कंप! अचानक बंद हुईं 32 सड़कें, लोगों से की गई यह ये अपील

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 08:10 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 08:15 AM IST

Uttarakhand Weather Update | Photo credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मलबा आने से यातायात प्रभावित
  • 32 सड़कें बंद
  • पंतनगर में सबसे ज्यादा बारिश

देहरादून: Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा आने से 32 सड़कें बंद हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Uttarakhand Weather Update देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंतनगर में 107 मिलीमीटर (मिमी), चोरगलिया में 79.5 मिमी, रुद्रपुर में 43.5 मिमी, यमकेश्वर में 38 मिमी, किच्छा में 32.5 मिमी, खानपुर में 27 मिमी, देहरादून और लक्सर में 19-19 मिमी, हाथीबड़कला में 15 मिमी, पिथौरागढ़ में 8.9 मिमी और लोहाघाट में आठ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर मलबा आने से कुल 32 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इन्हें खोलने का कार्य जारी है। इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

कितनी सड़कें बंद हुई हैं?

कुल 32 सड़कें बंद हुई हैं।

सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई है?

पंतनगर में 107 मिमी।

बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान क्या है?

हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना।