Vande Bharat: फिर पटरी पर दोस्ती.. रंग लाई कूटनीति! ! Trump का इस पोस्ट का PM Modi ने दिया जवाब, देखिए ये वीडियो
फिर पटरी पर दोस्ती.. रंग लाई कूटनीति! ! Trump का इस पोस्ट का PM Modi ने दिया जवाब, PM Modi replied to this post of Trump

नई दिल्लीः Vande Bharat: भारत और अमेरिका के रिश्ते एक बार फिर पटरी पर दौड़ते दिख रहे है। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू हो गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट किया तो पीएम मोदी ने भी उसका जवाब देने में देरी नहीं की, लेकिन फिर भी एक सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या ट्रंप 50 फीसदी टैरिफ में भारत को कुछ राहत देंगे।
Vande Bharat: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ के चलते चौढ़ी होती जा रही दोस्ती की दरार धीरे-धीरे भरने लगी है.. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर PM मोदी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया। ट्रंप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर लिखा कि 'भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड बैरियर को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त PM मोदी से आने वाले हफ्तों में बात के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा यकीन है कि दोनों देशों को एक सफल नतीजे पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मैं सभी तरह के ट्रेड बैरियर खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा'। ट्रम्प के इस पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद PM मोदी ने भी इसका X पोस्ट में जवाब देते हुए लिखा कि भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त और नेचुरल पार्टनर हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी ट्रेड नेगोशिएशन हमारी पार्टनरशिप के लिए असीमित संभावनाएं खोलने का रास्ता बना देगी। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करने का भी इंतजार कर रहा हूं। हम साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए एक बेहतर और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे।'
राष्ट्रपति ट्रंप के पोस्ट और पीएम मोदी के जवाब से साफ है कि भारत और अमेरिका के बीच अटकी ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू हो गई है और इसके जल्द अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने के आसार है। हालांकि इससे पहले जब ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदी के चलते 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया था तब दोनों देशों के रिश्ते बेहद तल्ख हो चुके थे, लेकिन जब भारत अपने रुख पर अड़ा रहा। चीन औैर रूस से करीबी बढ़ाई तो ट्रंप को भी अपने स्टैंड से U टर्न लेना पड़ा। ट्रंप ने इससे पहले भी 6 सिंतबर को पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया था और करीबी रिश्तों की दुहाई दी थी, जिसका पीएम मोदी ने भी सकारात्मक जवाब दिया था.. हालांकि अब ये देखना दिलचल्प होगा की ट्रंप सिर्फ बयानों में ही भारत और PM मोदी के साथ दोस्ती के गीत गाते है या फिर भारत पर थोपा गया 50 फीसदी टैरिफ हटाने की दिशा में भी कदम बढ़ाते है।
https://www.youtube.com/watch?v=ySeAAqq7UCw
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi replied to this post of Trump
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pmभूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm