Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live: पांच राज्यों में बीजेपी जीत की ओर! इतने बजे BJP मुख्यालय जाएंगे पीएम, जानिए काउंटिंग की पल-पल की अपडेट

Ads

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live: पांच राज्यों में बीजेपी जीत की ओर! इतने बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम, जानिए काउंटिंग की पल-पल की अपडेट

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 11:45 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 11:54 AM IST

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live/Photo Credit: IBC24

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live: पांच राज्यों में मतगणना जारी है, विधानसभा चुनाव के नतीजों का शुरुआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां असम में बीजेपी की सरकार वापस आते दिख रही है, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाती हुई दिख रही है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे।

तमिलनाडु में विजय की पार्टी जीत की ओर

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। विजय की पार्टी के उम्मीदवार 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, एआईएडीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 76 सीटों पर आगे है। डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार 50 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

बंगाल में आगे निकली बीजेपी

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live बंगाल के रुझानों में बीजेपी चल आगे आ रही है। पश्चिम बंगाल की 293 में सले 283 सीटों के रुझान आए हैं। रुझानों में बीजेपी 160 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी के उम्मीदवार 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। लेफ्ट और अन्य एक-एक सीट पर आगे हैं।

 

असम में सेंचुरी के करीब बीजेपी

असम में बीजेपी सौ सीटों के करीब पहुंच गई है। बीजेपी ने 98 सीटों पर लीड ले ली है। कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं।

केरलम में पिछड़ती दिख रही एनडीए

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live एनडीए केरलम में लगातार पिछड़ती हुई दिखाई पड़ रही है। फ़िलहाल भगवा दल केरलम में महज 3 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए है। वही कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF 90 जबकि वामदल की LDF 45 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

 

ये भी पढ़ें