West Bengal New CM: कौन होगा बंगाल का सीएम? अमित शाह की मौजूदगी में होगा तय, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
West Bengal New CM: कौन होगा बंगाल का सीएम? अमित शाह की मौजूदगी में होगा तय, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
West Bengal New CM | Photo Credit: AI
- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित, बंगाल और असम में भाजपा की जीत
- बंगाल में अमित शाह और असम में जेपी नड्डा पर्यवेक्षक नियुक्त
- मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया में विधायक दल की बैठक और पर्यवेक्षक की भूमिका अहम
नई दिल्ली: West Bengal New CM देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है कि किस राज्य में किस पार्टी ने बाज़ी मारी और कहां मुकाबला कड़ा रहा। जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित हुए, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। बंगाल में जहां बीजेपी को पहली बार जरदस्त जीत हासिल हुई तो वहीं असम में पार्टी वापसी में कामयाब हो गई। जिसके बाद नए सीएम के चेहरे (New CM Face) को लेकर चर्चा का दौर शुरु हो चुका है। इसी बीच बीजेपी ने बंगाल और असम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त (Observers for Bengal and Assam) कर दिया है।
गृह मंत्री अमित शाह को बंगाल की जिम्मेदारी
West Bengal New CM बात करें बंगाल की तो यहां देश के गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं असम जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि उनके साथ नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अब यही पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक सीएम चुनेंगे।
जानें कैसे चुने जाते है सीएम?
चुनाव में बहुमत मिलने के बाद पार्टी अपने सभी विधायक दलों की बैठक करती है। इस बैठक में जीते हुए विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए सबसे बड़ी पार्टी पर्यवेक्षे और सह पर्यवेक्षक कर चयन कर उस राज्य में भेजती है। असहमति की स्थिति में पर्यवेक्षक की तरफ से नाम सुझाए जाते हैं। उन्हीं नामों में से एक का चयन सभी विधायक करते हैं, नाम फाइनल होने के बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Tamil Nadu Election Results 2026 : थलापति ने फतह किया तमिलनाडु! राज्य में शुरू होने जा रहा ‘विजय’ युग, TVK ने तोड़ा सालों पुराना सियासी समीकरण
- Himanta Biswa Sarma On Pawan Khera: ‘मैं कुछ बोलता हूं तो पीछे नहीं हटता, पेड़ा जरूर बनेगा’, चुनाव जीतने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने इस नेता पर साधा निशाना
- West Bengal Election Results 2026: बंगाल में दीदी के साथ हो गया ‘खेला’, भाजपा ने दोहरा शतक लगाकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, अपनी सीट भी नहीं बचा पाई ममता बनर्जी

Facebook


