IRCTC 7 Jyotirlinga Yatra 2026 / Image Source : AI GENERATED
नई दिल्ली : IRCTC 7 Jyotirlinga Yatra 2026 श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा (IRCTC) ने एक बेहद खास भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के जरिए शिव भक्तों को देश के 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 11 रात और 12 दिनों की यह विशेष आध्यात्मिक यात्रा 27 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव के अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश), सोमनाथ और नागेश्वर (गुजरात), भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र)
आईआरसीटीसी ने इस टूर को ‘किफायती और सुलभ’ बनाने के उद्देश्य से तैयार किया है। यात्रियों को अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि एक ही पैकेज में
स्लीपर (Sleeper), 3AC और 2AC की सुविधा, यात्रियों के ठहरने के लिए होटल और शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था शामिल है। दर्शनीय स्थलों तक जाने के लिए बस सेवा और जानकारी के लिए अनुभवी गाइड भी इसमें शामिल होंगे।