Indore News: कांग्रेस मुस्लिम महिला पार्षद ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल, दुर्गा-काली बनें लड़कियां पर बुर्के वाली से तुलना क्यों?
Indore News: उन्होने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर कह रही है की हरे रंग से आतंकवाद निकलता है, मेरा कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी से सवाल है कि मुसलमान क्या सिर्फ …

Indore News, image source: ibc24
- कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी से सवाल
- प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह को भी इस पर बोलना चाहिए : रुबीना इकबाल खान
- बुर्के वाली के हाथ में कौन सा बम और रिवाल्वर है ? : रुबीना इकबाल खान
इंदौर: Indore News, कांग्रेस की मुस्लिम महिला पार्षद ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षद रुबीना इकबाल खान ने अपने ही नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कह रहे हैं दुर्गा बनो काली बनो पर बुर्के वाली मत बनो। आप अपनी लड़कियों को यह सिखा दो कि वो दुर्गा और काली बन जाएं, लेकिन उसकी तुलना बुर्के वाली से क्यों की जा रही है ?ये गलत बात है, मुस्लिम लड़कियां कौनसा लव जिहाद कर रही हैं?
इसके साथ ही उन्होने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर कह रही है की हरे रंग से आतंकवाद निकलता है, मेरा कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी से सवाल है कि मुसलमान क्या सिर्फ कांग्रेस को वोट देने के लिए है? उनके लिए जब कोई गलत बोलता है तो ऐसी प्रेस वार्ता करना चाहिए। बुर्के वाली के हाथ में कौन सा बम और रिवाल्वर है ? पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा कि प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह को भी इस पर बोलना चाहिए।
तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नेता प्रतिपक्ष की प्रेस वार्ता
Indore News, बता दें कि इंदौर नगर निगम में भाजपा बोर्ड के मौजूदा तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और सभी कांग्रेस पार्षदों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा संचालित नवाचार अभियान पर तीखा हमला किया और निगम द्वारा जनता पर भारी बोझ लादने का आरोप लगाया।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि भाजपा बोर्ड के तीन वर्षों में नगर निगम ने दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर बड़े-बड़े नवाचार दिखाने का दावा तो किया, लेकिन उसके लिए करोड़ों रुपये का लोन लेकर इंदौर की जनता को वित्तीय बोझ में धकेला गया है। विपक्षी नेताओं का कहना था कि यह नवाचार अभियान भले ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रशंसकों को प्रभावित करे, लेकिन भारी कर्ज के कारण जनता को उच्च कर, सेवा शुल्क और नए कर की संभावनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
चिंटू चौकसे ने विशेष रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि निगम परिषद ने बिना पारदर्शिता और पर्याप्त जन‑परामर्श के ये योजनाएं शुरू कीं, जिससे वित्तीय संकट गहरा गया है। शहर की जनता पहले से ही इन नए करों से अनजान है और बाद में उन्हें आश्चर्य तब हुआ जब लाखों रुपए का भवन कर और जल कर थोप दिया गया और निगम के करोड़ों रुपए के लोन लेने की बात सामने आई। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर आरोप लगाया कि वे गवर्नेंस में नवाचार को जनहित की जगह प्रचार का माध्यम बना रहे हैं, जबकि परियोजनाओं के वित्तीय पहलुओं पर जनता बिल्कुल पीछे रह गई है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया पलटवार
वहीं दूसरी ओर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी पार्षद शहर के लिए बनाए जाने वाले विकास कार्यों में सहयोग करने की बजाय विरोध करना शुरू कर देते हैं। पार्षद चिंटू चौकसे और कांग्रेस के सभी पार्षद आठवीं बार स्वच्छता में नंबर वन आए इंदौर के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, बल्कि दूसरी ओर पार्षद चौक से ने निगम को मिले अवार्ड को ही फर्जी साबित करने की कोशिश की। यह कांग्रेस का चाल चरित्र दिखाता है।
read more: श्रीलंका में भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत राजपक्षे परिवार के सदस्य को गिरफ्तार किया गया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Congress Muslim woman councilor raised questions on her own party, girls should become Durga-Kali but why comparison with burqa-clad women?
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm