Policeman committed suicide: पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड.. ड्यूटी के दौरान किया खुद पर फायर, इस जिले का था निवासी..
जारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर नगरीय क्षेत्र में 1,029, ग्वालियर में 828, भोपाल नगरीय इलाकों में 699, जबलपुर जिले में 535 और नर्मदापुरम में 372 पुलिसकर्मियों के थानों में बदलाव …

Policeman committed suicide during duty
- इंदौर में पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड
- ड्यूटी के दौरान मारी खुद को गोली
- अलीराजपुर का रहने वाला था जवान अनुराग
Policeman committed suicide during duty: इंदौर: एमपी के इंदौर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ यहां एक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी खुद को गोली मार ली। जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। सुसाइड करने वाले पुलिसकर्मी का नाम अनुराग बताया जा रहा है। वह अलीराजपुर जिले का रहने वाला था। अनुराग ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया है, यह साफ़ नहीं हो सका है।
इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर || आगे देखिए दूसरी बड़ी खबर
— IBC24 News (@IBC24News) July 4, 2025
43 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग से जुडी एक और खबर आज सुर्ख़ियों में है। दरअसल पिछले दिनों एमपी सरकार के गृहमंत्रालय ने पुलिस विभाग के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थी। इस दिशानिर्देश में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर नए कायदों का जिक्र किया गया था। इस गाइडलाइंस के लागू होते ही विभाग ने करीब 1100 थानों के 10,482 पुलिसकर्मियों का अलग-अलग थानों में तबादला किये जाने का आदेश जारी किया था।
Police Department Line Attachment News
Policeman committed suicide during duty: वही अब जानकारी मिली है कि, 43 पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर रक्षित केंद्रों में पदस्थ कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक़ यह फैसला पुलिस थानों की कार्य प्रणाली को निष्पक्ष रखने के लिए की गई कार्रवाई का हिस्सा है। एक साथ बड़े पैमाने पर लाइन अटैच के आदेश के बाद विभाग के दुसरे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
क्या था नया गाइडलाइंस?
गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने पिछले दिनों पुलिसिंग से जुड़े रूल्स-रेगुलेशन को कड़ाई से पालन किये जाने के निर्देश दिए थे। नए रेगुलेशन में पुलिसकर्मियों की तैनाती के नियमों को सख्ती से पालन कराये जाने की बात कही गई थी। इसके तहत तय किया गया था कि किसी पुलिसकर्मी को एक ही थाने में कितनों दिनों तक तैनात रखा जा सकता है। इसी तरह यह भी बताया गया था कि पूर्व में तैनात रहे पुलिकर्मियों को फिर से उन्हीं इलाकों में विशेष नियमों के तहत ही तैनाती दी जाएगी।
1100 थाने हुए थे प्रभावित
इस नए गाइडलाइन को लागू करते हुए महज पांच दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा आदेश जारी किया गया था। नए आदेश के तहत 1100 थानों के 10,482 पुलिसकर्मियों तैनाती वाले जगहों में बदलाव कर दिया गया था। जारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर नगरीय क्षेत्र में 1,029, ग्वालियर में 828, भोपाल नगरीय इलाकों में 699, जबलपुर जिले में 535 और नर्मदापुरम में 372 पुलिसकर्मियों के थानों में बदलाव किया गया था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: In Indore, a policeman named Anurag committed suicide by shooting himself while on duty
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am