BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Indore Couple Case Inside Story: इंदौर में मैरिज, मेघालय में मर्डर… पति-पत्नी का रिश्ता खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में कैसे हुआ तब्दील, जानिए राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

इंदौर में मैरिज, मेघालय में मर्डर… पति-पत्नी का रिश्ता खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में कैसे हुआ तब्दील…Indore Couple Case Inside Story: Arranged

Indore Couple Case Inside Story | Image Source | IBC24

Indore Couple Case Inside Story | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 09 Jun 2025 | 9:32 pmModified: 09 Jun 2025 | 9:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. हनीमून के बहाने ले गई मेघालय, फिर कर दिया कत्ल,
  2. अरेंज मैरिज के 12 दिन बाद राजा की लाश मिली,
  3. पत्नी सोनम निकली राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टर माइंड,

 इंदौर: Indore Couple Case Inside Story: इंदौर से शुरू हुई एक प्रेम और विश्वास की कहानी मेघालय की पहाड़ियों में खून और धोखे की दास्तां बन गई। 11 मई को इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की सोनम से अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर निकले, लेकिन 12 दिन बाद राजा की लाश मिली और सोनम रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। जब परतें खुलीं तो मामला सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित मर्डर प्लान निकला, जिसमें सुपारी किलर तक शामिल थे।

Read More : Raja Raghuvanshi Case Accused: कोर्ट नहीं, सीधे जज के बंगले पर पेशी... राजा रघुवंशी मर्डर केस के तीनों आरोपी 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर, शिलांग ले जाएगी पुलिस

Indore Couple Case Inside Story: शादी के बाद राजा और सोनम ने हनीमून के लिए पहले कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय का रुख किया। 20 मई को दोनों इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके और वहीं से स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।

Read More : MBBS Student Suicide Case: रैगिंग से तंग आकर मेडिकल छात्र ने दी जान? मानव अधिकार आयोग ने मांगा जवाब

Indore Couple Case Inside Story: नोंग्रियाट गांव के प्रसिद्ध ‘डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज’ घूमने के दौरान दोनों आखिरी बार सीसीटीवी में स्कूटी पर दिखे। 23 मई की सुबह सोनम की आखिरी बातचीत उसकी सास से हुई थी। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। उसी दिन गांव के मुखिया ने पुलिस को सूचना दी कि एक स्कूटी लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी है। जब परिवार से संपर्क नहीं हुआ, तो राजा के भाई विपिन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ।

Read More : Sukma IED Blast News: IED ब्लास्ट में कैसे शहीद हुए ASP आकाश गिरिपुंजे? सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया नक्सलियों की कायराना चाल

Indore Couple Case Inside Story: बारिश के चलते सर्च में बाधाएं आईं, लेकिन 2 जून को राजा की लाश वीसावडोंग वॉटरफॉल के पास करीब 100 फीट गहरी खाई में मिली। पहचान राजा के हाथ पर बने राजा टैटू, स्मार्टवॉच और कपड़ों से हुई। पास ही एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा-40 की दवा की स्ट्रिप, टूटी मोबाइल स्क्रीन और पेड़ काटने वाला धारदार हथियार मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की हत्या उसी हथियार से की गई थी।

Read More : Pendra Waterfall Accident: माई का मड़वा में दर्दनाक हादसा, जलप्रपात में फिसलने से रायपुर का CA स्टूडेंट की मौत, परिवार के साथ गया था घूमने

Indore Couple Case Inside Story: जांच के दौरान एक स्थानीय गाइड ने खुलासा किया कि सोनम और राजा के साथ तीन अन्य लोग भी थे, जो हिंदी में बातचीत कर रहे थे। ये सभी हनीमून कपल के साथ ब्रिज तक गए थे। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, रहस्य खुलते गए। 5 जून की रात, सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर जाकर अपने भाई की मदद से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोनम इस केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि वह राजा रघुवंशी के मर्डर प्लान में शामिल थी और संभवतः सुपारी किलर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Arranged marriage in Indore, murder on honeymoon in Meghalaya... How a love story became a horrifying murder mystery, know what happened in Raja Raghuvanshi murder case

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm