Indore Couple Missing Shillong: लापता नवविवाहित जोड़ा राजा और सोनम रघुवंशी का अब तक सुराग नहीं, परिजनों ने किया 5 लाख रुपए इनाम का ऐलान
लापता नवविवाहित जोड़ा राजा और सोनम रघुवंशी का अब तक सुराग नहीं..Indore Couple Missing Shillong: No clue yet about Indore’s missing newlywed

Indore Couple Missing Shillong | Image Source | IBC24
- शिलांग से लापता हुआ इंदौर का नवविवाहित दंपति,
- परिजनों की चिंता बढ़ी, खोजबीन में जुटी पुलिस,
- परिजनों ने किया 5 लाख का इनाम घोषित,
इंदौर: Indore Couple Missing Shillong: इंदौर के कैट रोड क्षेत्र के रहने वाले नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के शिलांग से रहस्यमय ढंग से लापता होने की खबर से परिवारजन और स्थानीय समाज में चिंता का माहौल है। बताया गया है कि दोनों की शादी हाल ही में 10 मई को हुई थी।
Indore Couple Missing Shillong: शादी के बाद 20 मई को यह दंपति असम स्थित कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। दर्शन के उपरांत 23 मई को वे शिलांग के लिए निकले जिसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों के अनुसार 23 मई के बाद से दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं और उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।
Indore Couple Missing Shillong: दंपति की अचानक हुई इस गुमशुदगी से परिवारजन बेहद परेशान हैं। उन्होंने तत्काल इंदौर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने इसकी जांच का जिम्मा डीसीपी क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। इंदौर की क्राइम ब्रांच टीम शिलांग के एसपी से लगातार संपर्क में है। शिलांग पुलिस ने दंपति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन में कई बाधाएं आ रही हैं और अभियान अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
Indore Couple Missing Shillong: दंपति की सलामती को लेकर परिवार बेहद चिंतित है और लगातार रो-रोकर बुरा हाल है। वे सरकार और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि राजा और सोनम को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जाए। परिजनों ने मामले में सहयोग देने वाले को 5 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "राजा और सोनम रघुवंशी लापता" हुए 23 मई 2025 से हैं, जब वे शिलांग के लिए रवाना हुए थे और इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Couple Missing Shillong: No clue yet about Indore's missing newlywed couple
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am