Indore News: आत्महत्या की पोस्ट करते ही बजता है अलर्ट! सुसाइड रोकने में AI बना डिजिटल रक्षक, अब तक 9 जानें बचीं
Indore News: आत्महत्या की पोस्ट करते ही बजता है अलर्ट! सुसाइड रोकने में AI बना डिजिटल रक्षक, अब तक 9 जानें बचीं

Indore News, suicide prevention, cyber police India, AI suicide detection, Indore SP Sabyasachi Shroff, Madhya Pradesh cyber monitoring, suicide alert system, social media suicide posts, Facebook suicide alert,
- AI बना जिंदगी का रक्षक,
- सोशल मीडिया पर आत्महत्या जैसे पोस्ट पर तुरंत अलर्ट,
- 1 महीने में 9 जिंदगियां बचाईं,
इंदौर: Indore News: आत्महत्या जैसे गंभीर मामलों को लेकर अब सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। राज्य साइबर पुलिस ने अब आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस याने एआई के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट्स पर सख्त नजर रखना शुरू कर दिया है। जैसे ही किसी भी यूजर द्वारा आत्महत्या जैसे शब्दों का उपयोग किया जाता है वैसे ही साइबर पुलिस को एक रेड अलर्ट प्राप्त होता है।
Indore News: दरअसल इस पहल की जिम्मेदारी इंदौर एसपी सब्यसाची श्रॉफ को सौंपी गई है, जो इस मिशन के नोडल अधिकारी हैं। एसपी श्रॉफ के पास जैसे ही मेटा से फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर आत्महत्या के संबंधित पोस्ट के होते ही इस संबंध में रेड अलर्ट आता है। जिसके बाद एसपी श्रॉफ द्वारा तुरंत संबंधित जिले की पुलिस को सतर्क करते हैं। साथ ही उस व्यक्ति की जानकारी जुटाकर संबंधित थाने को तुरंत कार्रवाई के निर्देश देते हैं। इस तकनीक और सतर्कता के मेल से अब पिछले 1 महीने में अब तक 09 से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा चुकी है जिसे एक बड़ी सफलता मानी जा रही है जिससे न सिर्फ आत्महत्याओं की संख्या में कमी आई है बल्कि समय पर मदद मिलने से कई परिवार उजड़ने से भी बच गए।
Read More : मैहर मंदिर को आतंकियों ने बम से उड़ाया, फर्जी वीडियो हो रहा वायरल, श्रद्धालुओं में दहशत
Indore News: इस अभियान की निगरानी राज्य साइबर पुलिस के डीएसपी नरेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा की जा रही है जो इस पूरे अभियान के प्रभारी अधिकारी हैं। उनके सुपरविजन में आत्महत्या के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है जिससे कई लोगों की जीवन मिला समाप्त होने से बची है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अगर कोई यूज़र फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर "आत्महत्या" से जुड़ी भाषा या पोस्ट करता है, तो मेटा कंपनी द्वारा तुरंत राज्य साइबर पुलिस को रेड अलर्ट भेजा जाता है। इसके बाद स्थानीय पुलिस उस व्यक्ति से संपर्क कर मदद पहुंचाने का प्रयास करती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore News: Alert rings as soon as a suicide post is made
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm