Indore News: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का मामला, जूनियर्स को कैंपस के बाहर बुलाकर करवाई ये शर्मनाक हरकत, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान……
इंदौर की प्रतिष्ठित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) से रैगिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

indore news
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया।
- सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को कैंपस से बाहर रेस्टोरेंट में बुलाया।
- जबरन सोशल मीडिया अकाउंट्स बनवाए और अपनी पसंद के पोस्ट डलवाए।
Indore News: इंदौर की प्रतिष्ठित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) से रैगिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार रैगिंग की घटना किसी शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना तक नहीं रही, बल्कि इसका रूप डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया है। सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर विद्यार्थियों को न केवल मानसिक दबाव में रखा, बल्कि उनसे कैंपस के बाहर एक रेस्टोरेंट में मिलवाकर जबरन सोशल मीडिया अकाउंट्स बनवाए।
जानिए क्या है पूरा मामला
Indore News: दरअसल, सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर्स को कैंपस के बाहर एक रेस्टोरेंट में बुलाया और वहां उनसे अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स बनवाए। आरोप है कि इन अकाउंट्स के ज़रिए सीनियर्स अपनी पसंद के पोस्ट करवाना चाहते थे, जिससे उनकी ऑनलाइन इमेज और प्रचार-प्रसार हो सके।
एंटी रैगिंग कमेटी ने बुलाई बैठक
मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान की एंटी रैगिंग कमेटी ने बैठक बुलाई, जिसमें कई खुलासे हुए। जांच के दौरान चार सीनियर छात्र दोषी पाए गए, जिनके खिलाफ संस्थान प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, संस्थान ने इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी पत्र लिखकर दी है, जिससे कानूनी कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।
Indore News: विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की रैगिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी दोनों तरह की कार्रवाई की जाएगी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET), इंदौर में।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore News: Devi Ahilya University case
इंदौर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am