BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore News: “मुस्लिम बनो, वरना…”, दलित युवती ने सुनाई दो दिन की खौफनाक कहानी, दुष्कर्म के बाद चकमा देकर भागी

Indore News: “मुस्लिम बनो, वरना…”, दलित युवती ने सुनाई दो दिन की खौफनाक कहानी, दुष्कर्म के बाद चकमा देकर भागी

Indore News, Indore love jihad case, Indore social media crime, Indore kidnapping case, Indore rape investigation, Indore religion conversion case, Indore youth crime, Indore police action, Indore woman safety, Indore Dalit girl case, Indore Bhanwarkuan news, Indore latest crime news,

tikesh Kumar
Published: 29 Aug 2025 | 7:14 pmModified: 29 Aug 2025 | 7:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. लव जिहाद का सनसनीखेज मामला
  2. दलित युवती से दुष्कर्म,
  3. धर्म परिवर्तन का दबाव

इंदौर: Indore News:  लव जिहाद का एक और सनसनीखेज़ मामला इंदौर में सामने आया है। सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती और फिर घूमाने के बहाने अपहरण, उसके बाद दो दिन तक बंधक बनाकर दलित युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव। पीड़िता किसी तरह आरोपी की गिरफ्त से छूटकर इंदौर पहुँची और अब पुलिस आरोपी नौशाद की तलाश कर रही है।

Read More : जब अचानक स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, राष्ट्रगान के वक्त घूमती रहीं शिक्षिकाएं, क्लास में मोबाइल, निरीक्षण में चौंकाने वाले नज़ारे देख रह गए दंग

Indore News:  यह घटना है लव जिहाद का केंद्र बनते जा रहे इंदौर की। एक के बाद एक लव जिहाद के मामले इंदौर में सामने आ रहे हैं। लव जिहाद जैसी घटनाओं पर सरकार सख़्त कार्रवाई कर रही है लेकिन उसके बावजूद मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताज़ा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ एक दलित युवती ने एक आरोपी पर लव जिहाद का मामला दर्ज करवाया है। यह पूरी कहानी 2023 से शुरू होती है जब पीड़िता की दोस्ती नौशाद से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हुई। 22 अगस्त को नौशाद उससे मिलने इंदौर आया और घूमने का बहाना करके उसे अपने साथ ले गया। लेकिन युवती को नज़दीक घुमाने के बजाय वह सीधे धार ले गया। यहाँ अपनी बहन के घर दो दिन तक युवती को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी ने शारीरिक शोषण किया और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। लेकिन जैसे ही मौका मिला युवती भाग निकली और बस से धार से इंदौर पहुँच गई। इधर परिजन दो दिन से उसकी तलाश में थे और बाणगंगा थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा चुके थे। इंदौर लौटने के बाद युवती ने अपनी आपबीती परिवार को सुनाई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Read More : MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बना रीलबाज़ों का अड्डा! डांस, स्टंट और ड्रामा से खतरा... देखिए 8 वायरल वीडियो जो आपको हैरान कर देंगी

Indore News:  बाणगंगा थाना क्षेत्र का यह मामला पूरे शहर को हिला देने वाला है। परिजन बेटी की गुमशुदगी से परेशान थे लेकिन जब पूरी कहानी सामने आई तो हर कोई दंग रह गया। धार के जिस घर में युवती को बंधक बनाया गया वहाँ उसने लगातार दो दिन तक मानसिक और शारीरिक यातना सही। नौशाद न सिर्फ़ दुष्कर्म करता रहा बल्कि बार-बार युवती पर दबाव डालता रहा कि वह अपना धर्म बदल ले। लेकिन पीड़िता ने हार नहीं मानी। सही समय देखकर आरोपी की गिरफ्त से बाहर निकली और बस पकड़कर सीधे इंदौर आ पहुँची। इंदौर आकर युवती ने जब परिजनों को घटना बताई तो परिजन दलित समाज के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुँचे। जैसे ही युवती ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया।

Read More : क्या खत्म हो जाएगा राम का ऐतिहासिक रामगढ़? कोयला खदानों से कांप रही पहाड़ी, भड़क उठी राजनीति

Indore News:  बाणगंगा पुलिस ने नौशाद के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और धर्म परिवर्तन के दबाव डालने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फ़रार है लेकिन पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। वहीं दलित युवती के प्रकरण दर्ज करवाने के बाद दलित समाज ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह पहला मामला नहीं है। इंदौर और आसपास के जिलों से लगातार ऐसे केस सामने आते रहे हैं। कभी सोशल मीडिया कभी कॉलेज दोस्ती और कभी शादी का झाँसा देकर लड़कियों को फँसाया गया। पिछले एक साल में ऐसे कई केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें युवतियों के साथ धोखा, शोषण और धर्म परिवर्तन की कोशिशें सामने आईं। लव जिहाद के मामलों ने समाज को चिंता में डाल दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Indore News: Muslim youth raped Dalit girl

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm