Mhow News: मोहर्रम से पहले जुलूस में दिखा फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Mhow News: मोहर्रम से पहले जुलूस में दिखा फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल| Free Palestine Poster

Mhow News| Image Credit: IBC24 File
- महू में जुलूस में नजर आए फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए जुलूस के फोटो
- पोस्टर्स पर लिखा था फ्री फिलिस्तीन का नारा
Mhow News: महू। मध्यप्रदेश के महू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, यहां मोहर्रम से पहले निकले एक जुलूस में फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर नजर आया है। सोशल मीडिया पर जुलूस के फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, पोस्टर्स पर फ्री फिलिस्तीन का नारा लिखा था। वहीं, ये पोस्टर महू के पत्ती बाज़ार क्षेत्र में निकले जुलूस में पोस्टर नजर आए।
READ MORE: Jabalpur Triple Talaq Case: तलाक, तलाक, तलाक.. शाहरुख ने फोन पर बेगम से तोड़ा रिश्ता, बोला- 'मुझे कोई और..'
हिंदू संगठनों का आरोप
पत्ती बाजार क्षेत्र में लगे इन पोस्टरों को देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें हटवाया। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस मामले पर विवाद शुरू हो गया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि, धार्मिक आयोजनों के नाम पर देश विरोधी एजेंडा आगे बढ़ाया जा रहा है। संगठन का कहना है कि, मोहर्रम जैसे आयोजन शांति और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं, लेकिन उसमें विदेशी राजनीतिक मुद्दों को घुसाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है।
READ MORE: Devar Marry with Bhabhi: भाभी को छोड़ने गए देवर ने खुद ही रचा ली शादी, युवती के माता-पिता ने कराई शादी, थाने के चक्कर लगा रहा बड़ा भाई
जांच में जुटी पुलिस
हिंदू संगठन के पदाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि, इस तरह के जुलूस में यदि ऐसे पोस्टर लगाए जाते हैं तो उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इस मामले पर पुलिस की ओर से कहा गया कि, विवादित पोस्टर हटवा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पोस्टर किसने और किस उद्देश्य से लगाए।
मुहर्रम कब है?
2025 में मुहर्रम 6 जुलाई को शुरू होने की उम्मीद है। यह तिथि चंद्रमा के दर्शन के आधार पर बदल सकती है। मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की टीमों को एसडीएम भिंड के साथ समन्वय कर जुलूस मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
READ MORE: Aaj ka Mausam: सावधान.. एक्टिव होने वाला है नया चक्रवात! अगले तीन दिन इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें आज के मौसम का हाल
मुहर्रम क्यों मनाया जाता है?
मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है। इस माह की बहुत विशेषता और महत्व है। मुहर्रम महीने के १० वें दिन को 'आशूरा' कहते है। आशूरा के दिन हजरत रसूल के नवासे हजरत इमाम हुसैन को और उनके बेटे घरवाले और उनके साथियों (परिवार वाले) को करबला के मैदान में शहीद कर दिया गया था।
Web Title: Posters in support of Palestine were seen in the procession before Muharram in Mhow
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm