Cash Seizure in MP: पुलिस की रूटीन चेकिंग ने खोला नए कांड का पोल, गाड़ी की तलाशी में पकड़ी गई ऐसी चीज, अधिकारी भी रह गए दंग
इंदौर में पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में नकद राशि पकड़े जाने से हड़कंप मच गया।

Cash Seizure in MP
- यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है।
- पुलिस ने 1 करोड़ 18 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की है।
- यह राशि वाहन की डिक्की में रखी हुई मिली।
Cash Seizure in MP: इंदौर: इंदौर में पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में नकद राशि पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। शहर में चल रही वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन की डिक्की से 1 करोड़ 18 लाख रुपए की नकद धनराशि बरामद की गई।
गाड़ी में छिपाकर ले जाई जा रही थी राशि
यह राशि तीन व्यक्तियों द्वारा एक वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चेकिंग के दौरान वाहन सवारों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब तलाशी ली गई तो डिक्की के अंदर बैग में रखी भारी मात्रा में नकदी मिली।
आयकर विभाग को दी गई सूचना
Cash Seizure in MP: मौके पर मौजूद पुलिस ने जब तीनों व्यक्तियों से इस रकम के संबंध में वैध दस्तावेज और जानकारी मांगी, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ में तीनों यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। इसके साथ ही नियमानुसार आयकर विभाग को इस पूरे मामले की सूचना दे दी गई है, ताकि आगे की जांच की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया ?
Cash Seizure in MP: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आयकर विभाग द्वारा अब यह जांच की जाएगी कि रकम वैध है या अवैध। फिलहाल तीनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Routine police checking uncovered a new scandal
इंदौर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am