IPL 2025 New Rules: सलाइवा से हटाया बैन, वाइड बॉल के लिए हॉक आई, IPL 2025 में इन बड़े नियमों में हुआ बदलाव, आप भी जानें यहां
IPL 2025 New Rules: 22 मार्च यानी शनिवार से क्रिकेट का त्योहार कहे जाने वाले IPL का 18वां सीजन शुरू होने जा रहा है।
IPL 2025 Opening Ceremony/ Image Credit: IBC24 File Photo
- 22 मार्च यानी शनिवार से क्रिकेट का त्योहार कहे जाने वाले IPL का 18वां सीजन शुरू होने जा रहा है।
- IPL 2025 के शुरू होने से पहली खेल के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं।
- आईपीएल 2025 में एक और अहम बदलाव जो आया है वह है साल्विया बैन से प्रतिबंध हटना।
नई दिल्ली: IPL 2025 New Rules: क्रिकेट फैंस को बेसब्री से 22 मार्च का इंतजार है। ऐसा इसलिए क्योंकि, 22 मार्च यानी शनिवार से क्रिकेट का त्योहार कहे जाने वाले IPL का 18वां सीजन शुरू होने जा रहा है। IPL 2025 के शुरू होने से पहली खेल के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब गेंदबाज गेंद पर लार लगा सकते हैं। इसके अलावा दूसरी पारी में नई गेंद का इस्तेमाल और वाइड गेंदों के लिए हॉक आई का इस्तेमाल शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि, IPL के नए सीजन में नियमों में क्या-क्या बड़े बदलाव हुए हैं।
IPL 2025 में इन नियमों में हुए बदलाव
सलाइवा पर से हट गया बैन
IPL 2025 New Rules: आईपीएल 2025 में एक और अहम बदलाव जो आया है वह है सलाइवा बैन से प्रतिबंध हटना। असल में गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोरोना आने के बाद साल 2022 में आईसीसी ने ऐसा करना प्रतिबंधित कर दिया। इसके पीछे वजह क्रिकेटरों को कोरोना संक्रमण से बचाना था। अब सभी कप्तानों की सहमति मिलने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल में इस नियम को हटा दिया है।
वाइड बॉल के लिए हॉकआई यूज कर सकेंगे अंपायर
IPL 2025 New Rules: IPL में वाइड गेंदों को लेकर कई बार विवाद की स्थिति आई है। अगर आपको याद है मुंबई और चेन्नई के मैच में कीरेन पोलार्ड ने जमकर विरोध किया था। तब अंपायरों से भी उनकी बहस हुई है। अब ऐसी नौबत न आए, इसके लिए वाइड बॉल के लिए हॉक आई टेक्नीक का यूज होगा। इसका इस्तेमाल करके अंपायर खिलाड़ी के ऊपर से जाने वाली गेंद और ऑफ स्टंप के बाहर जाने वाली गेंद के बारे में फैसला कर सकेंगे।
दूसरी पारी में किया जाएगा दूसरी नई गेंद का इस्तेमाल
IPL 2025 New Rules: IPL के कई मैचों में ओस एक अहम भूमिका निभाती है। इसके चलते कई बार दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को नुकसान उठाना पड़ता है। गेंद ओस से गीली हो जाने के चलते गेंदबाजों का इस पर नियंत्रण नहीं रह जाता है और बल्लेबाज रन जुटा लेते हैं। IPL 2025 में इस फैक्टर से निपटने के लिए दूसरी पारी के 11वें ओवर में नई गेंद के इस्तेमाल का प्रावधान किया जा रहा है। एक बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक यह नियमों में बदलाव नहीं हैं। यह मैच खेल रही दोनों टीमों और अंपायरों की सहमति से लिया जाने वाला फैसला होगा। दूसरी गेंद बिल्कुल नई नहीं होगी, बल्कि इसे घिसकर पुराना बनाया जाएगा। यह नियम भी रात वाले मैचों में लागू होगा।
अब कप्तानों पर नहीं लगेगा बैन
IPL 2025 New Rules: अभी तक ओवर रेट के लिए कप्तानों पर प्रतिबंध लगता था। लेकिन इस आईपीएल सीजन में ओवर रेट के लिए कप्तानों पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जगह कप्तानों को डिमेरिट प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। हां, बहुत ज्यादा स्थिति खराब होने पर बैन भी लगाया जा सकता है। 2024 के सीजन में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को इस तरह के बैन का सामना करना पड़ा था। पंत तो आरसीबी के खिलाफ एक बेहद अहम मुकाबला खेलने से चूक गए थे।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Ban on Salvia lifted, Hawk Eye for wide ball, these big rules changed in IPL 2025, you can also know here
IPL 2026
और भी पढ़ें ›गणेश सेमीफाइनल में पहुंचे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में हारीं
01 Oct 2026 | 10:46 amनितेश की नजर ऐतिहासिक ग्रीकोरोमन स्वर्ण पदक पर, मानसी कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी
01 Oct 2026 | 10:37 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 amभारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों में पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता
01 Oct 2026 | 10:24 amखबर एशियाड सेलिंग भारत
01 Oct 2026 | 10:18 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am