Harshit Rana Ruled Out IPL 2026/Image Credit: IBC24.in
Harshit Rana Ruled Out IPL 2026: नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 सीजन शुरू होने वाला है। IPL के इस सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, KKR के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, हर्षित चोट के कारण IPL 2026 का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। हर्षित राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ रुपए की रकम में रिटेन किया था।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में चोट लगी थी। इसके बाद हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था। अभी तक KKR ने उनका कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. शुक्रवार को कोलकाता टीम ने जिम्बाब्वे के घातक गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। (Harshit Rana Ruled Out IPL 2026) संभव है कि कोलकाता के स्क्वाड में मुजरबानी ही हर्षित की जगह लेते दिखेंगे।
Harshit Rana Ruled Out IPL 2026: हर्षित के बाहर होने से पहले KKR के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। वहीं अब एक और स्टार प्लेयर का टूर्नामेंट से बाहर होना कोलकाता की टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खासतौर पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी के दृष्टिकोण से टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। टीम में मथीशा पाथिराना हैं, जिन्हें KKR ने नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।
बताते चलें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मार्च को अपनी नई जर्सी लॉन्च कर सकती है। (Harshit Rana Ruled Out IPL 2026) वहीं BCCI द्वारा जारी हुए 20 मैचों के शेड्यूल अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा। हर्षित ने पिछले सीजन यानी IPL 2025 में 13 मैच खेलकर कुल 15 विकेट लिए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-