(IPL Points Table Latest/ Image Credit: JioHotstar)
नई दिल्ली: IPL Points Table Latest: आईपीएल 2026 का यह सीजन अब बेहद रोमांचक होता जा रहा है। अंक तालिका में हर मैच के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जो टीमें शुरुआत में टॉप पर थी वह अब मैच हार रही है। जबकि नीचे की टीमें लगातार जीत दर्ज कर वापसी कर रही है। इससे प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है।
फिलहाल पंजाब किंग्स अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम के पास 13 अंक हैं और वह टॉप पर है। लेकिन अब उसकी बढ़त ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसे मजबूत दल 12-12 अंकों के साथ बहुत करीब पहुंच चुके हैं। जिससे टॉप पोजिशन की जंग तेज हो गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए हैं। इस जीत के बाद CSK के कुल 10 अंक हो गए हैं। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और उसके चार मुकाबले अभी बाकी हैं। इस जीत ने उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है और टीम अब मजबूती से रेस में बनी हुई है।
CSK के लिए आगे के सभी मैच बेहद अहम हो गए हैं। अगर टीम अपने बचे हुए चारों मुकाबले जीत लेती है तो वह 18 अंकों तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ के लिए काफी मजबूत स्थिति होगी। एक और जीत भी उसे 12 अंकों तक पहुंचा सकती है। जिससे टॉप-4 में जगह बनाने की उम्मीद और बढ़ जाएगी।
(Image Credit: iplt20.com)
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैचों में 8 अंक हासिल किए हैं और फिलहाल सातवें स्थान पर है। टीम के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। एक और हार उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति भी कमजोर होती नजर आ रही है। हालांकि वे अभी आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई हैं।